Indian Music on Planes: भारतीय एयरपोर्ट (Indian Airport) पर फ्लाइटों में जल्द ही बड़ा बदलाव नजर आ सकता है. दरअसल नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) की संयुक्त सचिव ऊषा पाधी (Usha Padhee) ने इंडियन एयर लाइंस को पत्र लिख एयरपोर्ट और उड़ानों के दौरान भारतीय संगीत बजाने की अनुमति का अनुरोध किया है.

पत्र में कहा गया है कि भारतीय पारंपरिक संगीत विविधताओं से भरा हुआ है. दुनिया भर के एयरलाइंस अपने कल्चर के अनुसार अपने संगीत को भी बढ़ावा देते हैं. ऐसे में भारत का देश में संचालित होने वाली उड़ानों और हवाईअड्डों पर भारतीय संगीत बजाना गर्व की बात होगी.

23 दिसंबर को की थी बैठक

दरअसल इंडियन काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशंस (आईसीसीआर) ने देश के प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ बैठक कर इस मामले में सुझाव मांगा था जिसके बाद 23 दिसंबर को ICCR ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भारतीय एयरलाइंस में पारंपरिक संगीत को बढ़ावा देने का आग्रह किया था.

संगीतकारों ने किया था हस्ताक्षर

वहीं ICCR द्वारा 23 दिसंबर को हुई बैठक में संगीतकार अनु मलिक, मालिनी अवस्थी, कौशल एस इनामदार, शौनक अभिषेकी, मंजुषा पाटिल के, संजीव अभ्यंकर, रीता गांगुली और वसीफुद्दीन डागर समेत कई कलाकार मौजूद रहे. इन सभी ने मंत्रालय को दिए गए पत्र पर हस्ताक्षर भी किए. ICCR ने जो मंत्रालय को दिए पत्र में भारतीय संगीत के ना बजाए जाने पर दुख जताते हुए अनुरोध किया था कि उन्हें ये अनुमति दी जाए.

ये भी पढ़ें:

Delhi Curbs: दिल्ली में कोरोना विस्फोट के बाद ‘येलो अलर्ट’, सख्त किए गए प्रतिबंध, जानें- क्या खुला रहेगा और क्या बंद

Election 2022: कोरोना प्रभावित राज्य घोषित हुआ यूपी लेकिन चुनावी रैलियों पर अब तक रोक नहीं, जानें- आज कहां किसकी रैली

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया