Ludhiana Court Blast: सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के टॉप सदस्य जसविंदर सिंह मुल्तानी को हाल ही में जर्मनी में लुधियाना जिला अदालत परिसर में 23 दिसंबर को हुए विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 5 अन्य घायल हो गए. जर्मनी में गिरफ्तार खालिस्तानी समर्थक जसविंदर सिंह मुल्तानी से पूछताछ में पता चला है कि पाकिस्तान की कोशिश पंजाब में चुनाव से पहले सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की है.

जसविंदर सिंह मुल्तानी को जर्मनी पुलिस ने गिरफ्तार कर कल कोर्ट में पेश किया था. जसविंदर ने कोर्ट को बताया, ‘पाकिस्तान की कोशिश है कि किसी भी तरह से पंजाब और भारत के दूसरे हिस्सों में चुनाव से पहले हिंसा फैलाई जाए. या इस तरह के हालात पैदा कर दिए जाए कि जनता सरकार के खिलाफ हो जाए.’ जर्मनी की कोर्ट ने कहा है कि भारतीय एजेंसिया जब चाहें जसविंदर सिंह मुल्तानी को बुलाकर पूछताछ कर सकती हैं लेकिन फिलहाल अभी उसे जेल भेजने की जरूरत नहीं है.

लुधियाना धमाके का ISI कनेक्शन
पंजाब पुलिस के डीजीपी ने एबीपी न्यूज़ को इससे जुड़ी एक बहुत बड़ी जानकारी दी है. लुधियाना में धमाका पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर हुआ और निशाना सिर्फ पंजाब का लुधियाना ही नहीं बल्कि देश के कई और शहर भी थे. चूंकि पंजाब में भी जल्दी चुनाव होने हैं, इसलिए ISI यहां पर पहले अस्थिरता फैलाना चाहती है. धमाके से जुड़े एक खालिस्तानी आतंकी को जर्मनी में पकड़ा गया है, जिसने पूछताछ में कई राज खोले हैं

कौन है जसविंदर सिंह मुल्तानी?

खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस का सक्रिय सदस्य है

पंजाब के होशियारपुर में मुकेरिया का रहने वाला है

एक छोटा भाई है जो इसके साथ ही जर्मनी में रहता है

दोनों भाई जर्मनी में एक बड़ी दुकान के मालिक हैं

ये भी पढ़ें-
Kanpur Raid: पीयूष जैन के घर पर मिले दो अंडरग्राउंड बंकर, DGGI की टीम के साथ मौजूद चश्मदीद का दावा

Omicron: 27 दिन, 21 राज्य और 781 केस, ‘ओमिक्रोन’ विस्फोट ने ऐसे बढ़ाई देश की मुसीबत

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया