Kalicharan Arrested: कालीचरण मध्य प्रदेश के खुजराहो से गिरफ्तार, महात्मा गांधी के खिलाफ की थी अमर्यादित टिप्पणी

<p style="text-align: justify;"><strong>Kalicharan Remarks on Mahatma Gandhi:</strong> महात्मा गांधी को लेकर अपशब्द बोलने वाले कालीचरण महाराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रायपुर पुलिस ने कालीचरण को मध्य प्रदेश के खुजराहो से गिरफ्तार किया है. काली जुबान वाले कालीचरण के खिलाफ छत्तीसगढ़ से लेकर महाराष्ट्र तक केस दर्ज हो चुके हैं. महाराष्ट्र पुलिस काफी दिनों से कालीचरण की तलाश में थी. महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और NCP नेता जितेंद्र आहवाड़ ने कालीचरण महाराज के खिलाफ ठाणे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.</p> <p style="text-align: justify;">खुद को कालीपुत्र बताने वाले कालीचरण ने रायपुर धर्म संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अपशब्द कहे थे. 27 दिसंबर देर रात कालीचरण ने अपने यूट्यूब चैनल में 8 मिनट 51 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया था. वीडियो में कालीचरण ने कहा था कि उसे इस बात का कोई अफसोस नहीं कि उसने गांधी के लिए अपशब्द कहे. बल्कि एक बार फिर कालीचरण ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आरोप लगाए हैं. उसने सरदार पटेल के बजाय नेहरू को प्रधामंत्री बनने पर सवाल उठाया है. इतना ही नहीं महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता नहीं वंशवाद का जनक बोला गया है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News