Mumbai SBI Bank: मुंबई में बीते रात दिन दहाड़े दो अज्ञात बदमाशों ने बैंक में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. इस पूरे मामले में एक बैंक कर्मचारी की मौत भी हो गई है. वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैंक में लूट की घटना को अंजाम देने आए दो शख्स ने लोगों को डराने के लिए एक राउंड फायरिंग की गई जिसमें एक बैंक कर्मचारी की मौत हो गई. पुलिस ने मामले की जांच के लिए 8 टीमों का गठन किया और मामले में शामिल दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. दरअसल मामला दहिसर इलाके का है जहां दो अज्ञात लोग दोपहर करीब 3.30 बजे एसबीआई बैंक में घुसे और एक राउंड फायरिंग कर कई लाख रुपये लेकर फरार हो गए. बता दें, घटना की पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

बिहार के पटना में भी हुई थी ऐसी वारदात

वहीं, बीते दिनों बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा में चोर आईडीबीआई बैंक की एटीएम में चोरी करने गए. पैसे निकालने की नियत से उन्होंने एटीएम को काटने की कोशिश की, लेकिन जब वे इसमें सफल नहीं हुए तो वे पूरी की पूरी एटीएम मशीन ही उखाड़ कर ले भागे. मिली जानकारी अनुसार एटीएम मशीन के अंदर पांच लाख 75 हजार रुपये थे.

यह भी पढ़ें.

Explainer: कोरोना काल में चुनावी रैलियों का क्या है विकल्प? पूरी दुनिया में ऐसे समय भी कैसे हो रहा है चुनाव प्रचार?

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में 2 पाकिस्तानी समेत जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकियों को किया ढेर

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट