Omicron: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कोलकाता में क्यों बढ़ रहे कोरोना केस, स्कूलों को बंद करने को लेकर दिया ये बयान

Mamata Banerjee On Corona: ओमिक्रोन के देश में बढ़ते मामले और कोरोना केस में भारी उछाल के बीच एक तरफ जहां दिल्ली और मुंबई में सख्ती बढ़ा दी गई है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ और नई प्रतिबंधों का भी ऐलान किया जा सकता है. इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की.

ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र को उन देशों से उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने के बारे में फैसला करना चाहिए जहां ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के मामले अधिक हैं. उन्होंने कहा कि कोलकाता में कोविड-19 के बढ़ रहे हैं, क्योंकि यह ट्रेनों और विमानों से यात्रा करने वाले लोगों के लिए पारगमन स्थल है.

बंगाल की सीएम ने आगे कहा कि कई ओमिक्रोन के केस ब्रिटेन से आ रहे हैं. हमने समीक्षा बैठक की और सभी आवश्यक कदम उठाए गए. स्कूलों को इस वक्त बंद करने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि विदेशों से आ रहे लोगों के चलते कोलकाता में लगातार केस बढ़ रहे हैं.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News