Omicron: कोरोना की स्पीड ने बढ़ाई टेंशन, 14 जिलों में 5-10% वीकली पॉजिटिविटी रेट, 33 दिन बाद 10 हजार से ज्यादा मामले

Health Ministry Press Conference: बढ़ते कोरोना और ओमिक्रोन के मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि पिछले 3-4 दिनों में कोविड केस बढ़े हैं. दिल्ली और महाराष्ट्र से केस ज्यादा आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि हम सभी राज्यों के संपर्क में हैं और गाइडलाइंस जारी की गई हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के जॉइंट सेक्रेटरी लव अग्रवाल ने कहा, आज 82402 केस हैं जबकि औसतन 8009 केस आ रहे हैं.  केस पॉजिटिविटी रेट 0.92% है. भारत के 22 राज्यों में 961 केस ओमिक्रोन के हैं, जिसमें से 320 मरीज ठीक हो चुके हैं.

उन्होंने कहा, 33 दिनों बाद 10 हज़ार से ज्यादा केस सामने आए हैं. मामलों में 3 से 4 दिन में बढ़ोतरी देखी गई है. महाराष्ट्र और केरल में 10,000 से ज़्यादा सक्रिय मामले हैं. लव अग्रवाल ने बताया कि केरल में 25.67%, महाराष्ट्र में 21.33% एक्टिव केस हैं. 8 जिलों में 10 % से ज्यादा वीकली पॉजिटिविटी रेट है.14 जिले ऐसे हैं, जहां 5 से 10% वीकली पॉजिटिविटी रेट है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र, बंगाल, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक और गुजरात में केस पॉजिटिविटी और मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

UP Elections 2022: यूपी में कब होंगे चुनाव, कैसी हैं तैयारियां? जानें चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

लव अग्रवाल ने कहा, महाराष्ट्र में 9 दिसंबर के हफ्ते में पॉजिटिविटी 0.76% थी, वो एक महीने में बढ़कर लगभग 2.59% हो गई है. पश्चिम बंगाल में भी 1.61% केस पॉजिटिविटी अब बढ़कर लगभग 3.1% हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 13 हजार से ज्यादा कोविड मरीज हैं. लिहाजा लोगों को बढ़ते मामलों को लेकर सजग रहना होगा.

Kanpur IT Raid: पीयूष जैन ने जब्त खजाना कोर्ट से मांगा वापस, कहा- टैक्स-जुर्माने के 52 करोड़ काटो और बाकी दो

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News