CM Yogi On Mathura: उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) की तैयारी में जुटी है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मथुरा का मुद्दा एक बार फिर छेड़ दिया है. बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हमने कहा था अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ कराएंगे. पीएम मोदी ने कार्य प्रारंभ करा दिया है, उससे आप सभी खुश हैं. अभी काशी में भगवान विश्वनाथ का धाम भी भव्य रुप में बन रहा है.

सीएम ने आगे कहा, ‘‘ऐसे में मथुरा वृंदावन कैसे छूट जाएगा. हमने ब्रज तीर्थ विकास परिषद गठित करके वहां पर भी विकास कार्यों को एक नई गति देनी प्रारंभ कर दी है." इससे पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मथुरा का जिक्र कर चुके हैं.

मथुरा पर मचे घमासान के बीच एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर (ABP C Voter Survey) ने सर्वे किया है. इस सर्वे में पूछा गया कि क्या मथुरा का मुद्दा उठाकर बीजेपी ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है? इस सवाल पर 31 फीसदी लोगों ने हां, 57 फीसदी ने नहीं और 12 फीसदी ने पता नहीं में जवाब दिया. साथ ही लोगों से यूपी में चुनावी मद्दे को लेकर भी सवाल किए गए.

मथुरा का मुद्दा उठाकर बीजेपी ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है?
हां- 31%
नहीं-57%
पता नहीं-12%

यूपी में कौन सा मुद्दा प्रभावी होगा ?

ध्रुवीकरण - 17%
किसान आंदोलन- 22%
कोरोना- 17%
कानून व्यवस्था- 15%
सरकार का काम- 11%
पीएम की छवि- 7%
अन्य- 11%

Amit Shah का Akhilesh Yadav पर निशाना, बोले- सपा तीन P पर चलती थी, ‘NIZAM’ का राज था

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया