Omicron Cases In india: भारत में कोरोना के बढ़ते मामले ने केंद्र की चिंता बढ़ा दी है. वहीं कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron Veriant) के मामले भी रोज रिकॉर्ड बना रहे हैं. रिपोर्ट की माने तो देश भर में अब तक ओमिक्रोन से 1188 लोग संक्रमित हो चुके हैं हालांकि इसमें से 320 लोग ठीक भी हो चुके हैं. वहीं यह वायरस देश के 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पैर पसार चुका है.

ओमिक्रोन से संक्रमित मरीजों वाले राज्यों में सबसे पहले पायदान पर महाराष्ट्र है. दरअसल महाराष्ट्र में कोरोना के 450 मामले सामने आ चुके हैं. दूसरे स्थान पर दिल्ली को जगह मिली है. मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के अनुसार राजधानी दिल्ली में भी इन दिनों कोरोना के मामले में उछाल देखा गया है. यहां अब तक ओमिक्रोन के 320 मामले सामने आ चुके हैं और तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा ओमिक्रोन केरल में आए हैं. यहां ओमिक्रोन के कुल 109 मामले दर्ज किए गए हैं.

इसके अलावा गुजरात में 97, राजस्थान में 69, तेलंगाना में 62, तमिलनाडु में 46, कर्नाटक में 34, आंध्र प्रदेश में 16 मामले सामने आए हैं.

पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 16 हजार 764 नए केस

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16 हजार 764 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 220 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 1270 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

अबतक 4 लाख 81 हजार 80 की मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 91 हजार 361 है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 81 हजार 80 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 7585 रिकवरी हुईं, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 42 लाख 66 हजार 363 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Omicron: न्यू ईयर से पहले महाराष्ट्र सरकार ने और सख्त किए कोरोना प्रतिबंध, आधी रात से होंगे लागू, जानें नई गाइडलाइंस

Omicron Variant: बिहार में कैसे पहुंचा ओमिक्रोन? कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के बाद बढ़ सकते हैं और भी केस, बढ़ाई जा सकती है सख्ती

About the Author
Latest entries
HighlightFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी