New Year Corona Guidelines: न्यू ईयर सेलिब्रेशन से पहले जान लें किस राज्य में किस तरह की है सख्ती और क्या है छूट

Coronavirus: भारत में तेजी से बढ़ते कोरोना और ओमिक्रोन के मामलों को देख देशभर में नए साल के जश्न पर रोक लगा दी गई है. ओमिक्रोन के मामले 1200 के पार हो गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक ओमिक्रोन ने 25 राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है और मामलों की संख्या 1270 हो गई है. ओमिक्रोन के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में देखने को मिले हैं.

ओमिक्रोन का बढ़ता आंकड़ा तीसरी लहर की आशंका को पैदा कर रहा है जिसको देखते हुए अब कई राज्य सरकारों ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है.

आईये देखते हैं किन राज्य के लोगों के लिए नए साल जश्न रहेगा फीका

दिल्ली

दिल्ली में ओमिक्रोन के कुल मामलों की संख्या 320 हो गई है और लगातार तेजी से कोरोना मामले बढ़ रहे हैं. दिल्ली सरकार ने इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. इसके तहत अब दिल्ली में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा. सार्वजनिक स्थानों पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन बैन हैं. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग को बरकरार रखने के लिए शहर में कहीं भी भीड़ इकट्ठा न होने देने की हिदायत दी गई है. दिल्ली में इस दौरान सिनेमा हॉल, मैरिज हॉल, स्पा, जिम, स्कूल और युनिवर्सिटी को फिलहाल अगले आदेश तक बंद रखा जाएगा. दिल्ली में होटल और रेस्तरां को सुबह 8 बजे से रात के 10 बजे तक अपनी क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ काम करने की अनुमति दी गई है.

नोएडा

नोएडा प्रशासन ने एक दिसंबर से लगाए गए धारा 144 को नए साल तक के लिए बढ़ा दिया है. साथ ही नोएडा में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है. होटल, रेस्तरां, बार समेत सभी खुली जगहों पर नए साल के जश्न करने पर पाबंदी रहेगी.

मुंबई

मुंबई में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों ने नए साल के जश्न पर पारी फेर दिया है. मुंबई में कोरोना के मामलों को देख धारा-144 लागू कर दी गई है. होटल, रेस्तरां, बार समेत सभी सार्वजनिक स्थानों पर नए साल के जश्न करने पर पाबंदी होगी.

गोवा

गोवा में कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने कहा है कि तटीय राज्य में पार्टियों और कार्यक्रमों की अनुमति तभी दी जाएगी, जब मेहमानों के पास या तो शत-प्रतिशत टीकाकरण या कोविड निगेटिव सर्टिफिकेट होगा. सावंत ने कहा, "पार्टियों और रेस्तरां के लिए 100 प्रतिशत टीकाकरण या कोविड निगेटिव प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य कर दिया गया है. अन्यथा आपको एक कार्यक्रम की मेजबानी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी."

यह भी पढ़ें.

Punjab Election: बीजेपी के लिए क्यों अहम हैं मनजिंदर सिंह सिरसा, जिन्हें पार्टी ज्वाइन करने 4 हफ्ते बाद मिल गई ‘Z’ कैटेगरी की सुरक्षा

Kanpur IT Raid: पीयूष जैन ने जब्त खजाना कोर्ट से मांगा वापस, कहा- टैक्स-जुर्माने के 52 करोड़ काटो और बाकी दो

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News