PM Modi Meerut Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो जनवरी को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का दौरा करेंगे और वहां मेजर ध्यान चंद खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी. पीएमओ ने कहा कि यह खेल विश्वविद्यालय मेरठ के सरधना शहर के सलावा और कैली गांवों में 700 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी देश में खेलों की संस्कृति को बढ़ावा देने और खेल संसाधनों को विश्व स्तरीय बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं. मेरठ में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का कदम उनके इसी दृष्टिकोण के तहत उठाया जा रहा है.’’

इस खेल विश्वविद्यालय में सिंथेटिक हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और कबड्डी के मैदानों के साथ ही आधुनिक उपकरण और उच्च स्तरीय खेल संसाधन होंगे. साथ ही, इसमें लॉन टेनिस कोर्ट, जिम, दौड़ के लिए सिंथेटिक स्टेडियम, स्वीमिंग पूल सहित अन्य सुविधाएं भी होंगी.

पीएमओ ने कहा कि विश्वविद्यालय में शूटिंग, स्क्वैश, जिम्नास्टिक, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी सहित अन्य खेलों की भी सुविधाएं होंगी. इस विश्वविद्यालय में 540 पुरुष और 540 महिलाओं समेत 1080 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया