Congress On BJP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सभी पात्र लाभार्थियों को इस साल के अंत तक कोविड-19 रोधी टीके की पूरी खुराक देने का ‘‘वादा’’ पूरा न करने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की शुक्रवार को आलोचना की. सरकार ने जून में सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि उसे इस साल के अंत तक पूरी पात्र आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक देने की उम्मीद है.

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र ने 2021 के अंत तक सभी को टीकों की दो खुराक देने का वादा किया था. आज इस साल का आखिरी दिन है. देश अब भी टीके से दूर है. एक और जुमला चकनाचूर.’’ देश भर में शुक्रवार दोपहर तक कोविड-19 रोधी टीके की 144.67 करोड़ खुराकें दी गईं. 84.51 करोड़ से अधिक लाभार्थियों ने टीके की पहली खुराक ले ली है जबकि 60.15 करोड़ से अधिक लाभार्थियों ने दोनों खुराक ले ली है. 18 वर्ष की आयु से अधिक के लाभार्थियों की कुल संख्या 94 करोड़ है.

केंद्र सरकार का वादा था कि #2021 के अंत तक सबको दोनों डोज़ वैक्सीन लगाएँगे।

आज साल का अंत है-
देश अब भी वैक्सीन से दूर,
एक और जुमला चकनाचूर!#VaccinateIndia pic.twitter.com/9uL0NwIwQc
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 31, 2021

देशभर में कोरोना संक्रमण की स्थिति

कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 48 लाख 38 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 81 हजार 080 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 42 लाख 66 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. 5400 कोरोना एक्टिव केस बढ़कर 82,402 हो गए. ये लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें.

Maharashtra Omicron: न्यू ईयर से पहले महाराष्ट्र सरकार ने और सख्त किए कोरोना प्रतिबंध, आधी रात से होंगे लागू, जानें नई गाइडलाइंस

Omicron Variant: बिहार में कैसे पहुंचा ओमिक्रोन? कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के बाद बढ़ सकते हैं और भी केस, बढ़ाई जा सकती है सख्ती

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट