दिल्ली में कोरोना की खतरनाक रफ्तार, 1796 नए केस की पुष्टि

COVID 19 Cases In Delhi: नए साल के जश्न के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी जा रही है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रात के करीब साढ़े 9 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 1796 नए मामले आए हैं, जो 22 मई के बाद सबसे अधिक है. करीब 1800 केस आने बाद पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 2.44 फीसदी हो गई है. दिसंबर में लगातार दूसरा दिन है जब शहर में 1000 से अधिक मामले आए हैं. गुरुवार को 1313 केस की पुष्टि हुई थी. शहर में कोरोना के नए वेरिएंट के 320 मामले हैं.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि ओमिक्रोन समुदाय में धीरे-धीरे फैल रहा है और राष्ट्रीय राजधानी में जिन ताजा नमूनों का जीनोम अनुक्रमण विश्लेषण किया गया है, उनमें से 54 प्रतिशत में वायरस का यह चिंताजनक स्वरूप पाया गया है.

महाराष्ट्र में COVID 19 के 8067 केस की पुष्टि, केवल मुंबई में आए 5 हजार से अधिक नए मामले

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News