Delhi’s New Liquor Policy: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दिल्ली इकाई ने शुक्रवार को कहा कि अगर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार अपनी नई आबकारी नीति वापस नहीं लेती है तो वह तीन जनवरी को शहर में 14 स्थानों पर ‘चक्का जाम’ करेगी. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार नई आबकारी नीति के तहत पूरे शहर में शराब की दुकानें अवैध रूप से खोल रही है.

गुप्ता ने एक बयान में कहा कि धार्मिक स्थलों या स्कूलों के आसपास शराब की दुकानों को नहीं खोलने दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि यदि नई जनविरोधी आबकारी नीति को वापस नहीं लिया गया तो पार्टी तीन जनवरी को पूरे शहर में 14 स्थानों पर चक्का जाम करेगी.

नई शराब नीति का बीजेपी लगातार कर रही है विरोध

राजधानी दिल्ली में जब से नई आबकारी नीति लागू हुई है बीजेपी लगातार इसका विरोध कर रही है. बीजेपी के मुताबिक इससे दिल्ली में शराब की कई दुकानें खुलेंगी और शराब के ठेके बढ़ जाएंगे. इस नीति में पैसे तय करने से लेकर ब्रांड तय करने के अधिकार भी प्राइवेट ठेकदारों के पास होंगे. वहीं समय बढ़ाने को लेकर भी बीजेपी विरोध कर रही है.

बीजेपी का कहना है कि सरकार को इस शराब नीति को वापस लेना ही पड़ेगा. दिल्ली के लोग सड़कों पर आ गए हैं और इस नीति का विरोध कर रहे हैं. गली-गली में शराब के ठेके खोले जा रहे हैं. पहले ढाई सौ प्राईवेट ठेके थे अब उनकी संख्या बढ़कर 850 हो जाएगी और अगर बैंक्वेट हॉल, बार, एयरपोर्ट या बाकी जगह जहां शराब के ठेके खुले जाएंगे तो ये संख्या बढ़कर लगभग तीन हजार हो जाएगी. इसलिए अरविंद केजरीवाल को इस आबकारी नीति को वापस लेना ही होगा.

COVID 19 Cases In India: खांसी, सिरदर्द और गले में खराश होने पर भी कराएं कोरोना का टेस्ट, केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी

GST Council Meeting: नए साल में महंगे होंगे जूते और हवाई चप्पल, कपड़ों पर फ़िलहाल नहीं बढ़ेगा जीएसटी रेट

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया