UP Elections 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरठ के सरधना में खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रख दी है. इस खेल विश्वविद्यालय का नाम हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद्र के नाम पर रखा गया है. यह विश्वविद्यालय करीब 92 एकड़ जमीन पर 700 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा. इससे पहले पीएम मोदी सड़क मार्ग से मेरठ पहुंचे. खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने से पहले प्रधानमंत्री ने मेरठ के काली पलटन मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने मेरठ के शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए.

प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों के साथ पीएम मोदी ने की बातचीत

खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने से पहले प्रधानमंत्री ने प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों के साथ संवाद किया. प्रधानमंत्री से मिलने वालों में ओलंपियन और पैरा ओलंपियन खिलाड़ी शामिल थे. इनमें नोएडा के जिलाधिकारी और पैरा ओलंपियन सुहास एलवाई भी शामिल थे.

मेरठ की जनता की यही पुकार
फिर एक बार भाजपा सरकार#खेलेगा_यूपी_बढ़ेगा_यूपी pic.twitter.com/tk6ggQSpWR
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 2, 2022

1080 खिलाड़ियों की पढ़ाई और प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी

मेरठ में बनने वाला यह विश्वविद्यालय अपने आप में अनूठा होगा. इसमें 1080 खिलाड़ियों की पढ़ाई और प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी. इसमें पढ़ने वालों में 540 पुरुष और उतनी ही महिलाएं शामिल होंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इस दौरान वो खेल उत्पादकों से उनके उत्पाद की जानकारी लेते हुए नजर. प्रधानमंत्री एक मशीन पर बैठकर उसपर एक्सरसाइज भी की.

इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश का धुंआधार दौरा कर रहे है. अब तक वो प्रदेश में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर चुके हैं. प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार के लिए 4 बार मेरठ आ चुके हैं. लेकिन पहली बार वो शहीद स्थल गए हैं.

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi मेरठ में ‘मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय’ का शिलान्यास करते हुए…#खेलेगा_यूपी_बढ़ेगा_यूपी https://t.co/3kdGWElGYx
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) January 2, 2022

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट