Covid Vaccination: देश में 15 से 18 साल के बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है. आज बच्चों के वैक्सीनेशन का दूसरा दिन है. सोमवार को पहले दिन करीब 40 लाख बच्चों को कोरोना का टीका दिया गया. जबकि अब तक 54 लाख से ज्यादा बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया कि रात 8 बजे तक जो आंकड़े आए, उसके मुताबिक 40 लाख से ज्यादा बच्चों ने पहले दिन कोरोना का टीका लिया. देशभर में पहले दिन के वैक्सीनेशन के आंकड़े पर पीएम मोदी ने भी खुशी जाहिर की और बच्चों का हौसला बढ़ाया.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘कोविड-19 से युवाओं को सुरक्षा दिए जाने की दिशा में हमने एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है. 15 से 18 साल के बीच टीका लगवाने वाले मेरे सभी युवा दोस्तों को बधाई. उनके परिजनों को भी बधाई. मैं सभी युवाओं से गुजारिश करूंगा कि वो भी आने वाले दिनों में टीका लगवाएं.'

Today we have taken an important step forward in protecting our youth against COVID-19. Congrats to all my young friends between the age group of 15-18 who got vaccinated. Congrats to their parents as well. I would urge more youngsters to get vaccinated in the coming days!
— Narendra Modi (@narendramodi) January 3, 2022

दिल्ली में 20,998 बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज मिली

मुंबई में 5997 बच्चों को कोरोना का पहला टीका दिया गया

देहरादून में 8000 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई

मध्य प्रदेश में 10 लाख बच्चों को वैक्सीन देने का दावा किया गया

जिस तरह राज्य सरकारों ने जबरदस्त इंतजाम किया है और बच्चों के पैरेंट्स उत्साह दिखा रहे हैं, अगर उसी रफ्तार से वैक्सीनेशन चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं, जब देश में 15 से 18 साल के सभी बच्चों का वैक्सीनेशन लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वो बहुत जल्द बच्चों का 100 फीसदी वैक्सीनेशन पूरा कर लेंगे.

ये भी पढ़ें-
Coronavirus: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गोवा में स्कूल-कॉलेज हुए बंद, चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं

’बुली बाई’ ऐप मामले में पहली गिरफ्तारी, मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु से एक शख़्स को हिरासत में लिया

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट