West Bengal: गंगासागर मेले को टालने के लिए कोलकाता High Court में याचिका, कोरोना संक्रमण को लेकर ये जताई आशंका

Gangasagar Mela: पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के कारण इस साल गंगा सागर मेले (Gangasagar Mela) को बंद करने की मांग की गई है. गंगा सागर मेले को टालने के लिए कोलकाता हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है. पेशे से डॉक्टर अभिनंदन मंडल ने कोलकाता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) में जनहित याचिका दायर की है. याचिकाकर्ता ने मेले में लगने वाले जमावड़े की वजह से कोविड-19 संक्रमण का खतरा और बढ़ने की आशंका जताई है.

गंगासागर मेले को टालने के लिए याचिका

याचिकाकर्ता डॉक्टर अभिनंदन मंडल ने अपनी याचिका में कहा है कि गंगासागर में करीब 30 लाख लोग जमा होते हैं. मेले में इतनी भारी संख्या में जमावड़े से कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ सकता है और इससे राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने की आशंका है. इस मामले में यह सुनिश्चित करने के लिए आवेदन दिया गया है कि लोग किसी भी तरह से समुद्र में प्रवेश न करें. वादी के मुताबिक इस मेले में हर साल करीब 30 लाख लोग आते हैं ऐसे में जन स्वास्थ्य व्यवस्था दांव पर है.

पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े

याचिकाकर्ता खुद एक डॉक्टर के रूप में नहीं चाहता कि तीसरी लहर में गंगा सागर मेला के लिए फिर से भयावह स्थिति हो. वादी के वकील सूर्यनिल दास ने कहा कि मामले की सुनवाई 5 जनवरी को मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ द्वारा किए जाने की संभावना है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य में सभी पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही कई और भी पाबंदियां लगाई गई हैं. वही राज्य की ममता सरकार ने गंगासागर मेले को लेकर अब तक अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है. ऐसे में फिलहाल गंगासागर मेले के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: Coronavirus: कोरोना केस में 10% की उछाल, 24 घंटे में 37379 नए केस, ओमिक्रोन के मामले बढ़कर हुए 1892

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News