Delhi Weekend Curfew: दिल्ली में लग सकता वीकेंड कर्फ्यू, निजी संस्थानों में 50% WFH, DDMA की बैठक में हुआ फैसला

<p style="text-align: justify;"><strong>Weekend Curfew In Delhi:</strong> राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार के बाद अब यहां पर वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को डीडीएमए की बुलाई गई बैठक में यह अहम फैसला हुआ है. राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के बेकाबू होते मामले को देखते हुए ऐसा फैसला किया गया है. इससे पहले दिल्ली में केजरीवाल सरकार की तरफ से नाइट कर्फ्यू लगाया गया था.</p> <p style="text-align: justify;">इसके साथ ही, बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि सरकारी दफ्तरों में जरूरी सेवाओं से जुड़े दफ्तरों को छोड़कर सभी लोग वर्क फ्रॉम होम करे. इसके अलावा, निजी संस्थानों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम करने के लिए भी कहा गया है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News