Assembly Elections 2022: चुनावी राज्यों में चुनाव के लिये कोरोना गाइडलाइंस पर चुनाव आयोग (ECI) की बैठक जारी है. बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त, दोनों चुनाव आयुक्त के साथ बाकी अधिकारी भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक पहले के कोरोना गाइडलाइंस (Corona Guidelines) में बदलाव और कुछ नई चीजें शामिल करने पर चर्चा हो रही है. सूत्रों के मुताबिक पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2022) के दौरान कोविड प्रोटोकॉल पालन में और सख्ती बरती जा सकती है.

कोरोना गाइडलाइंस को लेकर चुनाव आयोग की बैठक

सूत्रों के मुताबिक मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा (Sushil Chandra) के नेतृत्व में ये बैठक चल रही है. बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनावी रैलियों के नियम और कड़े कर सकता है. मतदान के दौरान हर एक चुनाव अधिकारी और कर्मचारी का वैक्सीनेटेड रहना अनिवार्य होगा. वही चुनाव अधिकार के चलते मतदाताओं पर वैक्सीन लगाए रहने पर ही वोट देने की अनिवार्यता लागू नहीं होगी.

चुनवी रैलियों को लेकर नियम और हो सकते हैं सख्त

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय चुनाव आयोग बैठक के बाद नए कोविड प्रोटोकॉल नियमों के पालन पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब समेत पांचों राज्यों से बुधवार को चर्चा कर सकता है. इस बैठक के बाद केंद्रीय चुनाव आयोग कल भी इस मुद्दे पर एक बैठक कर सकता है जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई अतिरिक्त जानकारी पर भी चर्चा मुमकिन है. हालांकि ये भी साफ कर देना ज़रूरी है कि चुनाव आयोग का निर्देश तब ही लागू होगा जब एक बार आचार संहिता लागू हो जाएगी. बता दें कि अगले कुछ दिनों में पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं और ठीक इसी वक्त कोरोना संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Congress Marathon Rally: बरेली में कांग्रेस की मैराथन रैली में मची भगदड़, कई छात्राएं घायल

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया