UP Assembly Election: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है. तमाम राजनीतिक पार्टियां होमवर्क में जुट गई हैं. चुनावी ट्रेलर तो शुरू हो चुका है लेकिन तारीखों के एलान के बाद ही पूरी फिल्म रिलीज होगी. उत्तर प्रदेश की सत्ता हमेशा कुछ ही पार्टियों के बीच घूमी है. बसपा, सपा, बीजेपी या कांग्रेस. इस बार भी यही पार्टियां मैदान में हैं. लेकिन सवाल है कि जनता किसको समर्थन देने का मूड बना रही है. क्या बीजेपी फिर सत्ता में वापसी करेगी या फिर समाजवादी पार्टी का वनवास खत्म होगा. बसपा सरकार बनाएगी या फिर तीन दशक का कांग्रेस का सूखा खत्म होगा.

खैर नतीजों का एलान तो चुनाव बाद हो ही जाएगा. लेकिन लोगों का मूड भांपने के लिए एबीपी न्यूज सी-वोटर के साथ लोगों के बीच पहुंचा है ताकि पता चल सके कि इस बार जनता क्या सोच रही है. इस दौरान लोगों से सवाल पूछे गए, जिसमें यह भी पूछा गया कि योगी सरकार का कामकाज कैसा है?

4 जनवरी को हुए सर्वे में 43 प्रतिशत लोगों ने योगी सरकार के कामकाज की तारीफ की. 20 प्रतिशत ने औसत बताया. 37 प्रतिशत लोगों ने कहा कि योगी सरकार का काम खराब है. यही सवाल पिछले साल 28 दिसंबर को भी लोगों से पूछा गया था, उस वक्त भी यही आंकड़ा सामने आया था. 21 दिसंबर को 42 प्रतिशत लोगों ने योगी सरकार के कामकाज को सराहा था. 20 प्रतिशत ने कहा कि सरकार का काम औसत है. 38 प्रतिशत ने कहा था कि उन्हें योगी सरकार का काम बिल्कुल पसंद नहीं आया.

यूपी में सीएम योगी का कामकाज कैसा ?

17 दिसंबर 21 दिसंबर 28 दिसंबर 4 जनवरी

अच्छा  43% 42% 43% 43%

औसत  20% 20% 20% 20%

खराब  37% 38% 37% 37%

ये भी पढ़ें

क्या अखिलेश यादव से नाराज हैं जयंत चौधरी? सपा-RLD में सीट शेयरिंग को लेकर आई बड़ी खबर

झंडे का जवाब झंडे से: चीनी सेना को गलवान में भारतीय जवानों ने उसी की भाषा में दिया जवाब, जानें पूरा मामला

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट