lockdown in Delhi: कोरोना के बढ़ते मामलों पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने आज मीडिया से बात करते हुये कहा कि दिल्ली में वीकेंड लाॉकडाउन तेज़ी से बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुये ही लगाया गया है. लेकिन पूर्ण लॉकडाउन के सवाल पर सत्येन्द्र जैन ने कहा कि फ़िलहाल ऐसा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि डीडीएमए मीटिंग में कुछ पाबंदियों को लेकर फैसले लिए गए हैं. सत्येंद्र जैन के मुताबिक जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को छोड़कर अब सभी सरकारी दफ़्तर के कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है.

जिनोम सिक्वेंसिंग को लेकर मंत्री का बयान

उन्होंने बताय कि प्राइवेट दफ़्तर में 50 फीसदी कैपेसिटी पर काम होगा. केजरीवाल सरकार के मंत्री ने कहा कि मेट्रो और डीटीसी बसों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. उन्होंने बताया कि 100 फ़ीसदी सिटिंग क्षमता के साथ मेट्रो ट्रेन और बसें चलेंगी. सत्येन्द्र जैन ने कहा कि रैंडम जिनोम सिक्वेंसिंग में 81 फीसदी मामले ओमिक्रॉन के सामने आए हैं. अब सिर्फ हॉस्पिटल्स के सैम्पल्स जिनोम के लिए भेजे जा रहे हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब इतना फैल रहा है कि मानकर चलिए ज़्यादातर मामले ओमिक्रॉन के ही हैं.

लॉकडाउन पर बोले सत्येंद्र जैन

लॉकडाउन को लेकर सत्येन्द्र जैन ने कहा कि हमने पूर्ण लॉकडाउन नहीं किया है. हम संजीदगी से इसे देख रहे हैं. वीकेंड पर वैसे ही छुट्टी होती है, तो इसलिए कर्फ्यू लगाया गया है. हम साफ-साफ कह रहे हैं कि दिल्ली में कोई भी लॉकडाउन नहीं लगाया जा रहा है. कंस्ट्रक्शन को भी किसी तरह से नहीं रोका गया है, कंस्ट्रक्शन के कार्य जैसे चल रहे हैं वैसे ही चलते रहेंगे. उन्होंने कहा कि दिल्ली में सिचुएशन अभी बिल्कुल कंट्रोल में है.

संक्रमण दर को लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा कि सिर्फ पॉजिटिविटी रेट पर मत जाइए, अस्पतालों में बेड ऑक्युपेंसी भी देखना होगा. कितने लोग अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं, यह महत्वपूर्ण है. GRAP के अगले स्तर के लिए एक आधार यह भी था कि बेड्स ऑक्यूपेंसी एक हफ्ते के लिए 500 होनी चाहिए.

दिल्ली सरकार द्वारा रोज़ाना जारी किये जाने वाले कोरोना बुलेटिन के मुताबिक़ पिछले 24 घंटे में 5481 न‌ए मामले सामने आये हैं. जिसके बाद कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या अब 14889 हो गयी है. इसके साथ ही 3 लोगों की मौत भी हुई है. जिसके बाद मरने वालों की कुल संख्या 25, 113 पर पंहुच गया है.

Delhi New Guidelines: दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू, 50% क्षमता के साथ प्राइवेट दफ्तरों में होगा काम, जानें क्या-क्या रहेंगी पाबंदियां

Coronavirus Omicron Live Update: ओमिक्रोन का कहर, 24 घंटे में आए 192 नए केस, कोरोना से 124 की गई जान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया