Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत (North West India) और मध्य भारत में 9 जनवरी तक बारिश होगी और उत्तर भारत में अगले 6-7 दिनों के दौरान शीतलहर की संभावना नहीं है. वहीं बुधवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की-मध्यम वारिश या बर्फबारी होने की संभावना है और 6 जनवरी को छिटपुट बारिश या बर्फबारी हो सकती है.

IMD ने कहा कि 6 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में छिटपुट रूप से, कहीं हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है. 5 और 6 जनवरी को दक्षिण राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 5 जनवरी यानी आज पंजाब के अलग अलग क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, बुधवार को पंजाब और हरियाणा और चंडीगढ़ में और 6 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ अलग-अलग गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फबारी

आईएमडी के अनुसार 7 से 9 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक रूप से बर्फबारी बर्फबारी होने की संभावना है हालांकि उसके बाद इन क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी में कमी आएगी. इसी समय के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और फिर 8 और 9 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने के अनुमान भी लगाए गए हैं.

इन क्षेत्रों में पड़ सकते हैं ओले

वहीं मौसम विभाग की माने तो पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और राजस्थान में 7 जनवरी को और पूर्वी मध्य प्रदेश में 7 और 8 जनवरी को ओलावृष्टि हो सकती है. इसके साथ ही अलग-अलग क्षेत्र में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:

IT Raid: अखिलेश यादव के करीबी संजू और मन्नू भी इनकम टैक्स के रडार पर, पढ़िए इनसाइड स्टोरी

Delhi New Guidelines: दिल्ली में लगा वीकेंड कर्फ्यू, 50% क्षमता के साथ प्राइवेट दफ्तरों में होगा काम, जानें क्या-क्या रहेंगी पाबंदियां

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट