
<p style="text-align: justify;"><strong>चित्तूर:</strong> आंध्र प्रदेश में लोगों को हैरान कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में एक मां अपने करीब 18 महीने के बच्चे को बेरहमी के साथ पीटते हुए दिखाई दे रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जिसके बाद आंध्र प्रदेश की पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है. वीडियो देखने के बाद किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि एक मां कैसे दुधमुहे बच्चे को पीट सकती है.</p> <p style="text-align: justify;">वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गुस्साई मां बच्चे को बहुत ही बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रही है. महिला उस बच्चे के मुंह पर गुस्से में घूंसा मारते हुए दिखाई दे रही है. घुंसा लगने के बाद बच्चे के नाक और मुंह से खून निकलने लगता है.</p> <p style="text-align: justify;">महिला और बच्चे के एक अन्य वीडियो में बच्चे की पीठ दिखाई पड़ रही है. इस वीडियो में बच्चे की पीठ पर लाल धब्बे पड़े हुए हैं. जिसको देखकर ऐसा लगता है कि मां ने बच्चे के पीठ पर बहुत ही बुरी तरह से प्रहार किया है.</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






