पिछले कई दिनों से भयंकर गर्मी सता रही थी लेकिन सितंबर महीने के पहले ही दिन इंद्र देवता जमकर बरसे. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि अगस्त माह के दौरान सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी लेकिन देश में सितम्बर में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है. आज यानी सितंबर के पहले ही दिन देश के कई राज्यों में जमकर बारिश हुई. दिल्ली- एनसीआर में भारी बारिश का आलम ये था की सितंबर के पहले ही दिन हुई बारिश ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

सितंबर में मध्य भारत के कई हिस्सों में होगी जमकर बारिश

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बुधवार को बताया कि सितम्बर में मध्य भारत के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. मानसून की कमी अब नौ प्रतिशत रह गई है और सितम्बर के दौरान अच्छी वर्षा होने से इसमें और कमी आ सकती है.

उत्तर एवं पूर्वोत्तर भारत में कम बारिश होने का अनुमान

उन्होंने कहा कि अगस्त से पहले, जून में भी सात प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई थी. आईएमडी ने महीने के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि देश में अगस्त में सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश हुई, लेकिन सितंबर में बारिश सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है. महापात्र ने यह भी कहा कि उत्तर एवं पूर्वोत्तर भारत तथा दक्षिण भारत के दक्षिणी हिस्सों में सामान्य या उससे कम बारिश होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें

NFSU का बेहद खास किट, सिर्फ 10 मिनट में बता देगा कि VVIP के खाने में जहर है या नहीं

तमिलनाडु के पूर्व सीएम पनीरसेल्वम की पत्नी विजयलक्ष्मी का निधन

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया