Naxalite in Jharkhand: झारखंड के चाईबासा जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरुवां में माओवादियों ने पूर्व बीजेपी विधायक गुरुचरण नायक पर हमला किया और उनके दो अंगरक्षक पुलिस कर्मियों की गला रेतकर हत्या कर दी, जबकि एक सुरक्षाकर्मी घायल है. नायक एक फुटबाल मैच में बतौर मुख्य अतिथि आए थे और भीड़ में घुसकर उन्होंने किसी तरह जान बचाई जबकि माओवादी उनके तीनों सुरक्षाकर्मियों के राइफल लूटकर फरार हो गए.

जान बचाने में सफल रहे पूर्व बीजेपी विधायक

चाईबासा में चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि माओवादियों ने पूरी योजनाबद्ध तरीके से मैच खत्म होने के तत्काल बाद भीड़ के बीच पूर्व बीजेपी विधायक गुरुचरण नायक पर हमला किया, लेकिन अपने सुरक्षाकर्मियों की सहायता से पूर्व विधायक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे.

माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों से एके 47 राइफल भी छीनी

नायक ने बताया कि फुटबाल मैच में दो से तीन हजार लोग उपस्थित थे और मैच खत्म होते ही उन पर 15 से 20 माओवादियों ने कुल्हाड़ी और छोटे हथियारों से हमला बोल दिया, लेकिन उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचायी और भीड़ का हिस्सा बनकर मौके से भागे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि विधायक मौके से भागकर लगभग सात किलोमीटर दूर सोनुवा थाने पहुंचे और वह सुरक्षित हैं, लेकिन माओवादियों ने उनके दो सुरक्षाकर्मियों की गला रेतकर हत्या कर दी और उनकी एके 47 राइफलें छीनकर भागने में सफल रहे हैं. उन्होंने बताया कि मओवादियों ने एक अन्य सुरक्षाकर्मी को भी घायल कर उसकी भी एके 47 राइफल छीन ली.

2012 में किया था हमला

गौरतलब है कि इससे पहले साल 2012 में विधायक रहते आनन्दपुर थाना क्षेत्र में भी नायक पर माओवादियों ने जानलेवा हमला किया था, लेकिन उस समय भी वह बाल बाल बचे थे. सूत्रों ने बताया कि नायक मौके से किसी प्रकार सकुशल निकल भागने में कामयाब हो गए और फिलहाल सोनुवा थाना पहुंच गये हैं.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि माओवादी हमले में जान गंवाने वाले अंगरक्षकों में शंकर नायक और ठाकुर हेम्ब्रम शामिल हैं. उन्होंने बताया कि एक अन्य सुरक्षाकर्मी राम कुमार टुडू भी पूर्व विधायक को बचाने में घायल हो गया, लेकिन वह घायल होने के बावजूद मौके से बच निकलने में सफल रहा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि माओवादी हमले का स्थान सुदूरवर्ती जंगल में है जहां और सुरक्षा बल भेजे गये हैं और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.

यह भी पढ़ें

Punjab Election: कृषि कानून रद्द होने के बाद पहली बार PM मोदी का पंजाब दौरा, 42750 करोड़ की परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

Coronavirus In India: केंद्र ने राज्यों से कहा- बिना लक्षण वाले Corona मरीजों की देखभाल के लिए होटल में बनाएं Covid केयर सेंटर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया