Coronavirus Cases Today: देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार, 24 घंटों के अंदर 58 हजार से ज्यादा केस दर्ज, 534 की मौत

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की रफ्तार बेकाबू हो रही है. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 58 हजार 97 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 534 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 2135 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

अबतक 4 लाख 82 हजार 551 की मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर दो लाख 14 हजार 4 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 82 हजार 551 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 15 हजार 389 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 43 लाख 21 हजार 803 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

अबतक 147 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 147 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 96 लाख 43 हजार 238 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 147 करोड़ 72 लाख 8 हजार 846 डोज़ दी जा चुकी हैं.

देश में अब तक ओमिक्रोन के 2135 केस दर्ज

देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 2135 लोग संक्रमित हो चुके हैं. देश में इस वेरिएंट से संक्रमित राज्यों की संख्या 24 हो गई है. सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर केरल है. महाराष्ट्र में अबतक ओमिक्रोन से 653, दिल्ली में 464 और केरल में 185 लोग संक्रमित हो चुके हैं.

यहां देखें लिस्ट-

यह भी पढ़ें-

Corona in India: कोरोना से देश में फिर लटकी लॉकडाउन की तलवार, जानिए दिल्ली-महाराष्ट्र-यूपी समेत किस राज्य में क्या पाबंदिया हैं लागू

Omicron को लेकर WHO की चेतावनी, आम सर्दी खांसी समझने की गलती ना करें, पस्त हो सकता है पूरा मेडिकल सिस्टम

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News