होम आइसोलेशन के मरीज कब हो पाएंगे डिस्चार्ज, क्या फिर कराना होगा Corona टेस्ट? नई गाइडलाइंस जारी

Coronavirus Covid 19 Omicron: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार को होम आइसोलेशन के हल्के और बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों के लिए रिवाइज्ड गाइडलाइंस जारी की हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले दो वर्षों में दुनिया के अलावा यह भारत में भी देखा गया है कि कोविड-19 के अधिकतर मामले बिना लक्षण और हल्के होते हैं. ऐसे मामले आमतौर पर न्यूनतम दखलअंदाजी, सही मेडिकल गाइडेंस और मॉनिटरिंग के तहत मरीज घर पर ठीक हो जाते हैं.

केंद्र सरकार ने अपनी गाइडलाइंस में कहा है कि कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आने के 7 दिन बाद और लगातार 3 दिन तक बुखार नहीं आने के बाद होम आइसोलेशन खत्म हो जाएगा और मरीज को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. होम आइसोलेशन पीरियड खत्म होने के बाद मरीज को दोबारा टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है.

केंद्र सरकार समय समय पर होम आइसोलेशन के लिए अपनी गाइडलाइंस अपडेट करती रहती है ताकि परिवार और मरीजों को यह मालूम रहे कि उन्हें क्या-क्या सावधानियां बरतनी हैं.

Patients under home isolation will stand discharged & end isolation after at least 7 days have passed from testing positive & no fever for 3 successive days. There is no need for re-testing after the home isolation period is over: Union Health Ministry pic.twitter.com/ZjIj5zDp2B
— ANI (@ANI) January 5, 2022

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News