PM Modi Security Breach in Punjab: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की सुरक्षा में हुई चूक पर गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा है कि इस तरह की लापरवाही पूरी तरह से अस्वीकार्य है और जवाबदेही तय की जाएगी. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि इस मामले में पंजाब में हुई सुरक्षा चूक को लेकर गृह मंत्रालय ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. अमित शाह ने कहा, ”पंजाब में आज हुई कांग्रेस-निर्मित घटना इस बात का ट्रेलर है कि यह पार्टी कैसे सोचती और काम करती है. लोगों द्वारा बार-बार ठुकराए जाना उन्हें (कांग्रेस) पागलपन के रास्ते पर ले आया है. कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को भारत के लोगों से अपने किए के लिए माफी मांगनी चाहिए.”

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) आज पंजाब में थे. उन्हें फिरोजपुर में कई विकास कार्यों का शिलान्यास करने के बाद एक रैली को संबोधित करना था. वह सड़क मार्ग से जाते समय एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट के लिए उस वक्त फंस गए जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ते को रोक दिया. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना को प्रधानमंत्री की सुरक्षा में गंभीर चूक करार दिया है. मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और यात्रा की योजना के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही जानकारी दे दी गई थी.

The Ministry of Home Affairs has sought a detailed report on today’s security breach in Punjab. Such dereliction of security procedure in the Prime Minister’s visit is totally unacceptable and accountability will be fixed.
— Amit Shah (@AmitShah) January 5, 2022

पीएम मोदी जब रैली रद्द होने के बाद बठिंडा में एयरपोर्ट पर लौटे तो उन्होंने एयरपोर्ट पर अधिकारियों से कहा कि अपने सीएम (चरणजीत सिंह चन्नी) को थैंक्स कहना कि मैं बठिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया.

PM Modi Rally Cancelled: बठिंडा एयरपोर्ट पर अधिकारियों से पीएम मोदी बोले- अपने CM को शुक्रिया कहना कि मैं जिंदा लौट पाया

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने कहा है कि पीएम मोदी को लौटकर जाना पड़ा इसके लिए हमें खेद है. उन्होंने बताया कि रात को प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटा दिया गया था. चन्नी ने कहा कि हम अपने पीएम का सम्मान करते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई चूक नहीं हुई और न ही हमले जैसी कोई स्थिति थी.

Punjab में PM Modi की सुरक्षा में चूक के मामले पर CM चरणजीत सिंह चन्नी ने क्या कुछ कहा? जानिए सब कुछ

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया