Mumbai Covid Cases: मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए निजी अस्पतालों के लिए नए नियम जारी किए हैं. बीएमसी ने कहा है कि सभी निजी अस्पताल दूसरी लहर की तरह ही बीएमसी की बिना अनुमति के किसी भी कोरोना मरीज को भर्ती नहीं करेंगे. वहीं कोरोना की दूसरी लहर के दौरान के अस्पतालों को उसी क्षमता के साथ एक बार फिर अपने अस्पतालों को सक्रिय करने के निर्देश दिए गये हैं.

गौरतलब है कि मुंबई में बुधवार को एक ही दिन में 15 हजार कोरोना मरीज मिलने से बीएमसी प्रशासन सतर्क हो गया है. इसके साथ ही उसने पहले से बीमार और हृदय रोग से पीड़ित रोगियों को अस्पताल में पहले भर्ती करने क अनुरोध किया है. बीएमसी ने कहा है कि यदि मरीज पहले से ही अस्पताल में भर्ती हैं और बिस्तरों की कमी है, तो उन्हें उनकी स्थिति के आधार पर 3 दिनों के भीतर छुट्टी दे दी जानी चाहिए.

80 फीसदी बेड को कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित करने के निर्देश

बीएमसी ने निजी अस्पतालों को आगे निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पतालों को अपने यहां 80 फीसदी कोविड बेड और 100 आईसीयू बेड की क्षमता वाले वार्ड रूम खोलने के भी निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही कोविड में सभी अस्पतालों को सरकार द्वारा तय की गई कीमतों के आधार पर ही दरें वसूलने की बात कही गई है. वहीं सभी निजी अस्पतालों को अब किसी भी कोविड मरीज को भर्ती करने से पहले बीएमसी की अनुमति लेनी होगी.

मुंबई में पिछले 72 घंटो में कुल 305 मरीज मिले हैं कोविड पॉजिटिव

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में विभिन्न अस्पतालों के कुल 305 रेजिडेंट डॉक्टर कोविड पॉजिटिव आए हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोविड के 26,538 नए मामले मिले हैं. वहीं इस दौरान आठ लोगों की कोरोना से मौत हुई है. हालांकि 5,331 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं. वर्तमान में महाराष्ट्र में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 87,505 हो गई है. अगर ओमिक्रोन वेरिएंट की बात करें तो महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के कुल 797 मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं 330 लोग ओमिक्रोन से ठीक भी हो चुके हैं.

PM’s Security Breach: पीएम मोदी की सुरक्षा में सेंध पर पंजाब सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी, तीन दिन में सौंपेगी रिपोर्ट

IT Raid: छापेमारी में अखिलेश के करीबी के घर मिली 45 करोड़ की अघोषित आय, विभाग ने किये कई और खुलासे

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया