Income Tax Raid: इनकम टैक्स विभाग द्वारा सपा एमएलसी व कन्नौज के इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन और याकूब के परफ्यूम्स ठिकानों पर की गई रेड में करीब 88 करोड़ रुपये की गड़बड़ी पाए जाने की बात सामने आई है. इनकम टैक्स की टीम ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु में 40 से ज्यादा ठिकानों पर 5 दिन तक छापेमारी की थी.

इनकम टैक्स की रेड में भारी मात्रा में मिली हैं गडबड़ियां

गौरतलब है कि इत्र कारोबारियों ने बिक्री कम दिखा कर टैक्स में चोरी की थी. उनके स्टॉक में भारी मात्रा में वित्तीय गड़बड़ियां दिखाई दी हैं. वहीं इस मामले में इनकम टैक्स की टीम को भारी मात्रा में फर्जी बिल बुक भी मिली है. जिनमें करोड़ों रुपए की कीमत के 35 से 40 प्रतिशत कच्चे बिल पाए गए हैं. वहीं फर्जी खरीद-फरोख्त से कमाई गई रकम से मुंबई और यूएई के रियल स्टेट प्रोजेक्ट में भी पैसा लगाए जाने की बात सामने आ रही है. वहीं शेल कंपनियों के बोगस शेयर के नाम पर भी करोड़ों रुपए की हेराफेरी पाई गई है.

इनकम टैक्स ने इन दोनों ही कारोबारियों के कई बैंक लॉकर जब्त कर लिए हैं. गौरतलब है कि पिछले दिनों इनकम टैक्स विभाग की टीम ने यूपी में समाजवादी पार्टी के एमएलसी (MLC) पुष्पराज जैन (Pushpraj Jain) के ठिकानों पर छापेमारी की थी. आयकर विभाग ने एमएलसी के कन्नौज, कानपुर समेत कई ठिकानों पर छापे मारे थे. बताया जाता है कि पुष्पराज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफी करीबी हैं और हाल में उन्होंने समाजवादी इत्र लॉन्च किया था.

इनकम टैक्स की कार्यवाई को सपा अध्यक्ष ने दबाव बनाने की कार्यवाई बताया था

इस घटना से बौखलाए हुए सपा अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेस कर आयकर विभाग के छापों को चुनावों से पहले दबाव बनाने की कार्यवाई बताया था. सपा प्रमुख ने कहा था कि बहुत दिनों से सब लोग कह रहे थे कि जैसे-जैसे चुनाव के दिन नजदीक आएंगे, सपा समर्थकों के घर आयकर विभाग के छापे पड़ेंगे.

उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि पुष्पराज जैन को ढूंढने गए थे. ढूंढ निकाला पीयूष जैन को जो इनके मिलने वाले हैं. खीझ मिटाने के लिए पंपी जैन के घर छापा मारा है. सपा को मिल रहे समर्थन से बीजेपी बौखला गई है. इसीलिए दिल्ली से नेताओं का आना जारी है.

EC Meeting: चुनाव आयोग की नीति आयोग और गृह मंत्रालय के साथ बैठक जारी, कोरोना काल में रैलियों पर हो सकता है फैसला

Omicron in India: देश के 26 राज्यों में ओमिक्रोन के अब तक 2630 मामले दर्ज, जानिए किस राज्य में क्या है ताजा स्थिति

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया