PM Narendra Modi security breach:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के काफ़िले का पंजाब में एक हाईवे पर करीब 15 मिनट तक रुके रहना सुरक्षा में एक बहुत बड़ी चूक माना जा रहा है. इस मामले में पंजाब में बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी विरोध देखा जा रहा है. इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता देखा गया है. जिसमें पंजाब की कांग्रेस सरकार के एक शीर्ष मंत्री को सड़क पर विरोध कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच घिरे होने पर पीएम मोदी के नाम का जाप करते हुए देखा गया है.

दरअसल पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फंसने के कारण सुरक्षा में सेंध लगने को लेकर तीखा राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है. इस बीच पंजाब में बीजेपी कार्यकर्ताओं सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच अमृतसर जा रहे पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी की कार को रोक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घेर लिया. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता काफी आक्रामक नजर आए और उन्हें ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते देखा गया.

After yesterday’s incident with Modiji, Punjab BJP workers today surrounded Deputy Chief Minister of Punjab OP Soni on the road and chanted ‘Jai Shri Ram’🚩🚩🚩

Later Congress leader OP Soni raised ‘Modi Zindabad’ slogan and only then the protesters let him go🤣🤣🤣. pic.twitter.com/M4b7hYoKGN
— Piyush (@piyush_264) January 6, 2022

पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी खुद को बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच घिरा पाकर काफी परेशान नजर आए. वहीं वायरल हो रहे वीडियो में उन्हें अपनी कार से बाहर निकल ‘मोदी जिन्दाबाद’ के नारे लगाते देखा गया. जिसके बाद ही बीजेपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हो सका और उन्होंने ओपी सोनी को वहां से जाने का रास्ता दिया.

इसे भी पढ़ेंः
PM Security Breach: क्या है SPG एक्ट? किन-किन लोगों को सुरक्षा देती है देश की सबसे एलीट फोर्स

फिलहाल फरवरी-मार्च में पंजाब चुनाव से पहले प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. पंजाब सरकार जहां इस मामले में प्रधानमंत्री की सभा में भीड़ नहीं होने के कारण बताकर प्रधानमंत्री के वापस लौटने की बात कर रही है तो वहीं केंद्र और सत्तारूढ़ बीजेपी ने पंजाब सरकार पर पीएम मोदी की जान को खतरे में डालने का आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ेंः
PM Modi की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर IB ने दिया आदेश, इन पॉइंट्स की तहकीकात करेगी जांच एजेंसी

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया