PM Security Breach: पीएम की सुरक्षा चूक की जांच के लिए पंजाब सरकार के बाद अब MHA ने भी बनाई कमेटी, सुबह 10.30 बजे SC में भी सुनवाई

PM Security Breach: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सुरक्षा में हुई चूक का मामला काफी गरमाता दिख रहा है. वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने गुरूवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में मामले को उठाया. उन्होंने चीफ जस्टिस के सामने मामला रखते हुए कोर्ट से घटना पर रिपोर्ट लेने की मांग की. वहीं सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने पंजाब में पीएम की सुरक्षा में हुई चूक के मामले को आज के पहले मामले के रूप में लिस्ट किया है.

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रमना, जस्टिस सूर्यकांत और हिमा कोहली की बेंच मामले की सुनवाई करेगी. यह कार्रवाई आज सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी. फिलहाल लॉयर्स वॉइस नाम की संस्था ने SC से घटना पर रिपोर्ट लेने और दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश देने की मांग की है.

पीएम की सुरक्षा में चूक का मसला SC पहुंचा

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने चीफ जस्टिस एन वी रमना की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने पीएम की सुरक्षा में हुई चूक का मामला रखा. उन्होंने कहा कि सुरक्षा बंदोबस्त में गंभीर चूक हुई है. इस पर चीफ जस्टिस ने उनसे पूछा कि वह कोर्ट से क्या चाहते हैं. जिसके जवाब में मनिंदर सिंह ने मामले से जुड़े सभी रिकॉर्ड बठिंडा के जिला जज के पास सुरक्षित रखने का निर्देश दिए जाने की बात कही. उन्होंने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट इसकी जानकारी ले और पंजाब सरकार (Punjab Government) को निर्देश दे कि इस गंभीर चूक के दोषियों पर कार्रवाई हो.

इससे पहले, पंजाब सरकार ने कमेटी बनाकर तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने का गुरुवार को ऐलान किया. तो वहीं, केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने भी पीएम की सुरक्षा में चूक पर कमेटी बनाई है. आईबी और एसपीजी के अफसर इसकी जांच करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः
PM Security Breach: क्या है SPG एक्ट? किन-किन लोगों को सुरक्षा देती है देश की सबसे एलीट फोर्स

याचिका की कॉपी पंजाब सरकार को सौंपने के निर्देश

वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान बताया कि जब यह घटना घटी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सड़क मार्ग से फिरोजपुर की तरफ जा रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि हालात जैसे भी हो, ऐसी घटना का दोहराव रोकना जरूरी है. वरिष्ठ वकील ने कोर्ट से आज ही कोई आदेश देने का अनुरोध किया. इस पर चीफ जस्टिस ने उनसे कहा कि वह याचिका की कॉपी पंजाब सरकार को सौंपें. मामले पर कल विचार किया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः
PM Modi की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर IB ने दिया आदेश, इन पॉइंट्स की तहकीकात करेगी जांच एजेंसी

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News