Coronavirus Cases Today: देश में एक लाख से ज्यादा हुई नए कोरोना मरीजों की संख्या, पिछले 24 घंटों में 1.17 लाख केस दर्ज

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की रफ्तार बेकाबू हो रही है. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक लाख 17 हजार 100 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 302 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 3007 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

अबतक 4 लाख 83 हजार 178 की मौत

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3 लाख 71 हजार 63 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 83 हजार 178 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 30 हजार 836 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 43 लाख 71 हजार 845 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 52 लाख 26 हजार 386 केस सामने आ चुके हैं.

अबतक 149 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 149 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 94 लाख 47 हजार 56 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 149 करोड़ 66 लाख 81 हजार 156 डोज़ दी जा चुकी हैं.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी है कि कल भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 15 लाख 13 हजार 377 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक कुल 6 करोड़ 68 लाख 19 हजार 128 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

देश में अब तक ओमिक्रोन के 3007 केस दर्ज

देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 3007 लोग संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 1199 मरीज ठीक हुए है.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus 3rd Wave: कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में सबसे ज्यादा क्यों आ रहे हैं बच्चे? क्या हैं इसके लक्षण

Corona बम साबित हो सकता है Prayagraj का Magh Mela, आज गंगा सागर मेले को रद्द करने पर भी आएगा HC का फैसला

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News