पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर लगातार सियासत गरमा रही है. इसी बीच अब पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा है. सिद्धू ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी ने देश का अपमान किया.

Punjab Elections: सिद्धू ने कहा कि, हर कांग्रेस कार्यकर्ता और पंजाब का नागरिक अपनी देश की सुरक्षा के लिए जान लगा देगा. प्रधानमंत्री जी आप भारतीय जनता पार्टी के नहीं हैं. आप सबके प्रधानमंत्री हैं. आपकी जान की कीमत इस देश का बच्चा-बच्चा जानता है. आप इस राज्य का, इसकी पंजाबियत का ये कहकर अपमान कर रहे हैं कि यहां आपकी जान को खतरा था. जितने तिरंगे आपने और आपकी पार्टी ने नहीं फहराए होंगे, उतने हमारे राज्य के सपूतों पर लपेटे जाते हैं.

70 हजार कुर्सियों में सिर्फ 500 लोग
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि, पीएम मोदी का ये कहना कि पंजाब में उनकी जान को खतरा है, वो एक ड्रामा है. मैं ये मानता हूं कि ये बड़ी सफाई से बेइज्जती को बचाने के लिए एक कोशिश की गई थी. क्योंकि आज तक इतिहास में ऐसा नहीं हुआ होगा कि 70 हजार कुर्सियों में 500 बंदों को हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री एड्रेस करे. मैं सवाल करता हूं कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा क्या पंजाब पुलिस तक सीमित है? क्या इसमें आईबी, रॉ या किसी अन्य एजेंसी शामिल नहीं होती? इसमें हजारों लोग लगे होते हैं.

ये भी पढ़ें – PM Modi Security Breach: पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, जानें- क्या कहा?

सिद्धू ने सवाल उठाते हुए कहा कि, जब कोई ऐसा प्लान ही नहीं था कि वो सड़क से जाएंगे तो ये प्लान कैसे बदल गया. इससे साफ है कि वो इस बेइज्जती से बचना चाहते थे. उन्होंने कहा कि, बीजेपी ऐसा पहली बार नहीं कर रही है. हमारे किसान एक साल तक बैठे रहे. उसे न तो एमएसपी की बढ़त मिली. आपने कहा था कि उनकी इनकम को डबल कर देंगे, उसकी जगह आपने जो उसके पास था वो भी छीन लिया. हमारे किसानों को आतंकवादी, मवाली, आंदोलनजीवी और खालिस्तानी का नाम दिया.

हिंसक नहीं हो सकते हैं किसान – सिद्धू
सिद्धू ने कहा कि, मैं ये मान सकता हूं कि पंजाब में 60 फीसदी किसान आपके खिलाफ खड़े हो सकते हैं. लेकिन मैं ये नहीं मान सकता कि इनमें से कोई भी हिंसक हो सकता है. ना तो ये दिल्ली में हिंसक थे और ना ही पंजाब में हो सकते हैं. इसीलिए ये कहना कि आपकी जान को खतरा है… ये पंजाब और पंजाबियत और हम सबके नाम पर कालिख पोथने का प्रयास है. आप ये जानते हैं कि आपको न तो पंजाब में वोट हैं और ना ही सपोर्ट है. इसलिए पंजाब को बदनाम करके और आखिरी एक महीने में माहौल खराब करके आप दूसरे राज्यों में चुनाव लड़ना चाहते हो.

ये भी पढ़ें – Assembly Election 2022: 24 से 48 घंटों में हो सकता है यूपी, पंजाब और उत्तराखंड राज्यों के विधानसभा का चुनाव का ऐलान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया