Covid 19 Cases In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. आज ही 17 हजार से अधिक केस की पुष्टि हुई है. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शाम के करीब सवा 8 बजे जारी आंकड़ो के मुताबिक,17335 मामले आए हैं. इसी के साथ संक्रमण दर बढ़कर 17.73 फीसदी हो गई है. इतने ही समय में 9 मरीजों की मौत हुई है और 8951 लोग संक्रमण से उबरे हैं.

कोरोना से मौत
दिल्ली में जनवरी के पहले सात दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 29 लोगों की मौत हुई है. ये मौतें मोटे तौर पर ओमिक्रोन स्वरूप के कारण कोविड मामलों में वृद्धि के बीच हुई हैं.

इससे पहले दिन में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में सबसे पहले संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई क्योंकि ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें राजधानी में आती है. जैन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘इसलिए हमने, कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अन्य राज्यों की तुलना में सख्त कदम लागू किए. कुछ लोग कह सकते हैं कि इसकी आवश्यकता नहीं है लेकिन बाद में पछताने से यह बेहतर है.’’

जैन ने कहा, ‘‘मैं आपको आंकड़े दे सकता हूं, जो मेरे पास है. दिल्ली में करीब 31,498 मरीज उपचाराधीन हैं और अस्पतालों में केवल 1,091 मरीजों का इलाज चल रहा है. पिछली बार इतने ही मामले थे तो अस्पतालों में करीब 7,000 मरीज भर्ती थे.’’

सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोई भी मरीज़ जो होम आईसोलेशन में है वह पॉज़िटिव आने के 7 दिन बाद डिस्चार्ज हो सकता है अगर उसको 3 दिन लगातार कोई लक्षण नहीं आता है. इसमें मरीज़ को फिर से टेस्ट कराने की आवश्यकता नहीं है.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट