PM Modi Security Lapse: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले को लेकर पंजाब सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को खत लिखा है. सूत्रों मुताबिक पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार को गोलमोल जवाब दिया है. पत्र में यह तो कहा गया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक हुई है और यह गंभीर विषय है. लेकिन आरंभिक तौर पर कहीं भी किसी अधिकारी या किसी विभाग को ना तो जिम्मेदार बताया और ना ही आरंभिक तौर पर कोई कार्रवाई की गई है. खत में केवल इतना कहा गया है कि जांच चल रही है. यह खत पंजाब के मुख्य सचिव ने भेजा है. पत्र में कमेटी के बारे में भी जानकारी दी गई है. साथ ही यह बताया गया है कि इस मामले में पंजाब पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज की है.

पंजाब में पीएम मोदी का काफिला रोके जाने के मामले में पुलिस ने IPC की धारा 283 के तहत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. प्राथमिकी कुलगढ़ी पुलिस थाने में दर्ज की गई है.

राज्य सरकार ने केंद्र को भेजी एक रिपोर्ट में भी कहा है कि घटना के सिलसिले में फिरोजपुर में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. पंजाब सरकार ने कहा है कि मोदी की यात्रा के दौरान सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई थी. इसने मामले की जांच के लिए गुरुवार को दो सदस्यीय समिति की घोषणा की थी. समिति से रिपोर्ट तीन दिनों में देने को कहा गया है.

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केन्द्र और पंजाब सरकार से कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर दौरे में हुई सुरक्षा चूक की जांच स्थगित कर दें और पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को निर्देश दिया कि वह तत्काल सभी संबंधित रिकॉर्ड/दस्तावेजों को सुरक्षित रखें.

अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इस चूक के संबंध में बठिंडा के पुलिस अधीक्षक अजय मालुजा और पांच अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

चीफ जस्टिस एन. वी. रमण की अध्यक्षता वाली पीठ का यह निर्देश ऐसे दिन पर आया था जब सुरक्षा चूक मामले की जांच की रही केन्द्र की टीम फिरोजपुर, पंजाब गई थी और बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के सुरक्षा इंतजाम के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से मिली. पंजाब में सूत्रों ने बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के कुछ पुलिस अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया