UP Election 2022: abp के ‘घोषणापत्र’ कार्यक्रम में तीखे सवालों के अखिलेश यादव ने दिए जवाब, बताया कब जाएंगे अयोध्या

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है. इस एलान के तुरंत बाद एबीपी न्यूज के कार्यक्रम घोषणापत्र में कई तीखे सवालों के जवाब दिए. अखिलेश ने क्या आप अयोध्या जाकर दर्शन और दान-पुण्य करेंगे के सवाल का जवाब दिया.

इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि हम दिखावे के लिए पूजा-पाठ नहीं करते. हम घर में किसको पूज रहे इसका दिखावा नहीं करते. अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे धर्म में दक्षिणा देने की बात है. जब राम मंदिर बन जाएगा तो मंदिर भी जाएंगे. भगवान राम के दर्शन भी करेंगे और दक्षिणा भी देंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी एक ऐसा राज्य है जिसने बीजेपी की सरकार भी केंद्र में बनवाई है.

इस कार्यक्रम के दौरान अखलेश यादव ने दावा किया कि उनकी सरकार के दौरान बिजली प्रोडक्शन बढ़ाने का काम हुआ. इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया गया. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाने का काम हुआ. बलिया के ब्रिज से लेकर वरुणा नदी का रिवर फ्रंट को लेकर भी काम किया. अखिलेश यादव ने कहा कि इसके साथ ही टूरिज्म को बढ़ाने का काम भी समाजवादी पार्टी की सरकार ने किया.

लॉ एन्ड ऑर्डर के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार आने पर इस पर बेहतरी से काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग का काम सबसे पहले यूपी में समाजवादी पार्टी ने किया. अखिलेश ने कहा कि लॉ एन्ड ऑर्डर पर स्ट्रक्चरल चेंज हमने किया. उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में आप कभी भी ठोक दिए जाओगे. ऐसा राज उत्तर प्रदेश में चल रहा है.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News