Latest Weather Updates: देश में पिछले तीन चार दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. जहां एक तरफ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाके में बर्फबारी जारी है तो वहीं पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार बारिश हो रही है. पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है.

कश्मीर में अगले 12 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

कश्मीर में हुई भारी बर्फबारी से स्थानीय लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. ज्यादातर इलाकों में बर्फबारी ने तांडव मचा रखा है, सितम ऐसा की लोग अपने घरों में ही सिमटे हुए हैं. सड़कें बर्फ से पटी हुई हैं. घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है. कई फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं. मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में बूंदाबांदी जारी

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस इस सीज़न का सबसे एक्टिव था. राजधानी में 47 mm बारिश हुई है. आज भी बूंदाबांदी जारी रहेगी. तापमान रात और दिन में लगभग बराबर ही है. 15 -16 डिग्री सेल्सियस तापमान रात और दिन में बना रहेगा. मौसम विभाग ने बताया कि 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक का न्यूनतम तापमान 13/14 जनवरी को दर्ज किया जा सकता है. एयर क्वालिटी भी बेहतर है.

कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है और जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां अब कम हो गई हैं। हालांकि पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों और दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.

उत्तर प्रदेश, पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

अगले 24 घंटों में बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों और ओडिशा और तेलंगाना के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखी जाएंगी.

यह भी पढ़ें-

Delhi Corona Blast: अब संसद भवन में कोरोना का कहर, 400 से ज्यादा कर्मचारी-सुरक्षाकर्मी हुए संक्रमित

UP Assembly Elections 2022: जानें उत्तर प्रदेश में सात चरणों में हर एक सीट पर कब होगा मतदान?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली