PM Modi Meeting On Corona: देश में तेज़ी से बढ़ते कोरोना मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रविवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर रहे हैं. ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हो रही है. इस समीक्षा बैठक पीएमओ (PMO) के अधिकारियों के अलावा, गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, कैबिनेट सचिव राजीव गाबा, गृहसचिव अजय भल्ला, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, आईसीएमआर के डीजी समेत कई अधिकारी मौजूद हैं.

कोरोना का कहर जारी

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 83 हजार 790 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 40 हजार 863 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 44 लाख 53 हजार 603 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. बड़ी बात यह है कि देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर अब 5 लाख 90 हजार 611 हो गई है, जो चिंता की बात है.

ओमिक्रोन वेरिएंट की क्या स्थिति है?

देश में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट से भी बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं. देश में अब तक इस वेरिएंट के 3623 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं 1409 लोग अभी तक ठीक हुए हैं. ओमिक्रोन से देश में अभी तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

Corona Crisis: संसद के 400 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू ने जारी किए दिशानिर्देश

Covid-19: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों पर सीएम केजरीवाल बोले- घबराने की नहीं है जरूरत, लॉकडाउन पर दिया ये बयान

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट