ABP C-Voter Survey Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनावों के लिए एक ही चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में तमाम पार्टियों ने कमर कस ली है. हालांकि 15 जनवरी तक कोरोना के खतरे के मद्देनजर चुनाव आयोग ने सभी तरह की रैलियों और रोड शो समेत फिजिकल प्रचार पर रोक लगा दी है. केवल पांच लोग ही डोर टू डोर कैंपेन कर सकते हैं. रोक भले लग गई हो लेकिन पीएम मोदी उत्तराखंड में एक बड़ी रैली कर चुके हैं.

ऐसे में एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के ज़रिए लोगों से पीएम के दौरों को लेकर सवाल किया. सर्वे में उत्तराखंड के लोगों से सीधा सवाल किया गया कि क्या पीएम मोदी के दौरों से बीजेपी को फायदा होगा ? इस सवाल पर 59 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया. इसके अलावा 29 फीसदी लोगों ने कहा कि पीएम के दौरों से बीजेपी को कोई फायदा नहीं होगा. 12 फीसदी लोगों ने कहा कि पता नहीं.

मोदी के दौरों से बीजेपी को फायदा ?
सी वोटर का सर्वे

हां-59%
नहीं-29%
पता नहीं-12%

पीएम मोदी ने 30 दिसंबर को किया था उत्तराखंड दौरा

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 30 दिसंबर को उत्तराखंड का दौरा किया था. उन्होंने उस दौरान 17 हज़ार 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली छह परियोजनाओं का उद्घाटन और लखवाड़ बहुउद्देश्यीय परियोजना सहित 17 परियोजनाओं का शिलान्यास किया था. हालांकि फिलहाल रैलियों पर रोक है, तो सभी पार्टियां ऑनलाइन प्रचार की तैयारियों में जुटी हैं.

Corona Crisis: संसद के 400 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू ने जारी किए दिशानिर्देश

Covid-19: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों पर सीएम केजरीवाल बोले- घबराने की नहीं है जरूरत, लॉकडाउन पर दिया ये बयान

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट