West Bengal Corona Cases Update: पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24 हज़ार 287 नए मामले सामने आए, जो कि 2020 में आई महामारी की पहली लहर से अब तक के सर्वाधिक दैनिक मामले हैं. राज्य में कोरोना से 18 और मरीजों की मौत हो गई. आज बंगाल में संक्रमण दर 33.89 पर पहुंच गई.

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 8 हज़ार 213 कोरोना के मरीज़ ठीक हुए, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 16 लाख 57 हज़ार 34 हो गई है. आज हुई मौतों के बाद पश्चिम बंगाल में कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब 19 हज़ार 901 हो गया है. फिलहाल राज्य में 78 हज़ार 111 कोरोना के एक्टिव मरीज़ हैं.

कल कितने केस आए थे?

पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोरोना के 18 हज़ार 802 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 17 लाख 30 हज़ार 759 हो गईथी. राज्य सरकार के मुताबिक शनिवार को 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के कारण 19 और मरीजों की मौत हो गई थी. बुलेटिन में बताया गया था कि कोलकाता में 7 हज़ार 337 नए मामले सामने आए थे, जबकि उत्तर 24 परगना में 3 हज़ार 286 मामले दर्ज किए गए.

नगर निगम चुनाव को लेकर चुनाव आयोग सख्त

पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) ने राज्य में चार नगर निगमों में होने वाले चुनाव के लिए दलों और उनके उम्मीदवारों से कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करने और संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए भीड़ नहीं एकत्र करने को कहा है. एसईसी के एक अधिकारी ने कहा कि उम्मीदवार चुनाव प्रचार के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म या सोशल मीडिया का उपयोग कर सकते हैं.

अधिकारी ने कहा, ‘‘एसईसी ने सुरक्षा मानदंडों का सख्ती से अनुपालन करने की बात दोहराई है. उल्लंघन के किसी भी मामले में उम्मीदवारों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी.’’

Corona Crisis: संसद के 400 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू ने जारी किए दिशानिर्देश

Covid-19: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों पर सीएम केजरीवाल बोले- घबराने की नहीं है जरूरत, लॉकडाउन पर दिया ये बयान

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया