Breaking News Hindi LIVE Updates, 10 January 2022: देश में कोरोना की तीसरी लहर के बीच इसकी रफ्तार बेकाबू हो चुकी है. कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे के दौरान 1 लाख 79 हजार 729 नए केस सामने आए हैं जबकि 146 लोगों की जान चली गई. हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को आज से कोरोना वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज (Corona Booster Dose) लगाई जाएगी. न्यूयॉर्क में एक रिहायशी इमारत में आग लगने से एक 19 मंजिला इमारत में आवासीय परिसर में 9 बच्चों समेत 19 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है. अधिकारियों के मुताबिक घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है और वहां पर राहत और बचाव कार्य जारी है.

देश में कोरोना की तीसरी लहर के बीच इसकी रफ्तार बेकाबू हो चुकी है. कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे के दौरान 1 लाख 79 हजार 729 नए केस सामने आए हैं जबकि 146 लोगों की जान चली गई. इसके बाद देश में कुल कोरोना के मामले बढ़कर अब 3 करोड़ 57 लाख 7 हजार 727 हो चुके हैं. जबकि, इस महामारी से अब तक कुल मरनेवालों की संख्या 4 लाख 83 हजार 936 हो गई है. कोरोना के नए केस के बाद अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 7 लाख 23 हजार 619 हो गई है.

हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को आज से कोरोना वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज (Corona Booster Dose) लगाई जाएगी. दरअसल देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते केंद्र ने आज से बूस्टर डोज लगाए जाने का एलान किया है. वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि प्रीकॉशन डोज (Precaution Dose) लेने वालों के लिए नए रजिस्ट्रेशन की कोई आवश्यकता नहीं है और वे शनिवार से सीधे अपॉइंटमेंट ले सकते हैं या जाकर टीका लगवा सकते हैं.

ओमिक्रोन के खतरे के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार अब पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी है. कोविड-19 की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से लगाए गए नाइट कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ्यू के बाद भी इसकी रफ्तार पर कोई खास असर होता हुआ नहीं दिख रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने बताया कि पीआरओ और एडिशनल कमिश्नर चिन्मय बिस्वाल समेत करीब 300 से भी ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

Delhi Corona: राजधानी में फूटा कोरोना बम, दिल्ली पुलिस के पीआरओ समेत 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोविड-19 पॉजिटिव

Corona Precaution Dose: तीसरी लहर के कहर के बीच भारत के वैक्सीनेशन अभियान के लिए बड़ा दिन, आज से स्वास्थ्यकर्मियों और बुजुर्गों को लगेगी बूस्टर डोज

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया