Assembly Election 2022: देश के पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा) में चुनावी बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग द्वारा इन राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ की आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है. अब इन राज्यों के कई मतदाता ऐसे लोग भी होंगे जो एक जागरूक इंसान की तरह वोट तो करना चाहते होंगे मगर उनके पास वोटर आईडी कार्ड (मतदाता पहचान पत्र) ही नहीं है.

अब उनकी परेशानी यही है कि आखिर वोट कैसे डाला जाए. यदि आप भी उन्हीं मतदाताओं में से एक हैं तो हम आपकी परेशानी हल किए देते हैं. अगर आपके पास नीचे दिए गए दस्तावेजों की लिस्ट में से कोई भी डॉक्यूमेंट है तो आप बेफिक्र होकर वोड डाल सकते हैं. आइए आपको बताते हैं उन दस्तावेजों के बारे में…

1. पासपोर्ट
2. ड्राइविंग लाइसेंस
3. केंद्रीय/राज्यसरकार/पीएसयू/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के कर्मचारियों को जारी किए गए फोटो वाले Service Identity Cards
4. बैंक या पोस्ट ऑफिस की पासबुक जिसपर आपका फोटो लगा हो
5. पैन कार्ड
6. मनरेगा कार्ड
7. श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी किए गए Health Insurance Smart Card
8. पेंशन के दस्तावेज जिस पर आपका फोटो लगा हो
9. एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी किए गए Smart Card
10. सांसदों/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए Official Identity Cards
11. आधार कार्ड

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले BJP को लगा बड़ा झटका, इस विधायक ने थामा सपा का दामन

इनमें से किसी भी दस्तावेज की उपस्थिति में आप आसानी से वोट डाल पाएंगे, लेकिन शर्त ये है कि आपका नाम मतदाता सूची में आवश्य होना चाहिए. वहीं ,आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं इसका पता चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर लगाया जा सकता है. यहां आपसे आपकी कुछ जरूरी जानकारियां मांगी जाती हैं. इसके अलावा वोटर आईडी कार्ड पर अंकित EPIC संख्या के आधार पर भी मतदाता सूची में आप अपना नाम खोज सकते हैं. जैसे ही आप इस नंबर को दर्ज करेंगे आपकी डिटेल आपके सामने आ जाएगी. इस नंबर को मतदाता पहचान पत्र क्रमांक कहा जाता है, जो हर मतदाता का अलग होगा है.

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: जयंत चौधरी बोले- दो-तीन दिन में आ जाएगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सपा से सीट बंटवारे पर कही ये बात

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया