Saina Nehwal: साइना के खिलाफ विवादित ट्वीट को लेकर बढ़ी सिद्धार्थ की मुश्किलें, महिला आयोग ने की ट्विटर अकाउंट ब्लॉक करने की मांग

Saina Nehwal: राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्विटर से कहा है कि बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के खिलाफ ‘भद्दा और अनुचित’ ट्वीट करने के लिए अभिनेता सिद्धार्थ के अकाउंट को ब्लॉक किया जाए. इसके साथ ही, उसने महाराष्ट्र पुलिस से कहा है कि सिद्धार्थ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए. सिद्धार्थ ने साइना के खिलाफ यह टिप्पणी उनके उस ट्वीट को लेकर की, जो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में ‘गंभीर चूक’ के मुद्दे को लेकर किया था.

महिला आयोग का कहना है कि अभिनेता की यह टिप्पणी नारी विरोधी, महिला की लज्जा को भंग करने वाली, अपमानजक और महिलाओं की गरिमा पर चोट पहुंचाने वाली है. उसने कहा कि अभिनेता द्वारा की गई ‘भद्दी और अनुचित’ टिप्पणी का संज्ञान लिया गया है. आयोग ने कहा, " महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक से कहा है कि वे इस मामले की तत्काल जांच कराएं और कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाए. आयोग ने अभिनेता के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रएवाई के लिए कहा है."

महिला आयोग ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रेखा शर्मा ने ‘ट्विटर इंडिया’ के स्थानीय शिकायत अधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि सिद्धार्थ का ट्विटर अकाउंट तत्काल ब्लॉक किया जाए. अपनी टिप्पणी पर विवाद खड़ा होने के बाद सिद्धार्थ ने कहा, "कुछ भी अपमानजनक कहने का इरादा नहीं था, न ही कहा गया और न ऐसा कुछ संकेत किया गया." बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप ने साइना नेहवाल का समर्थन किया है और सिद्धार्थ की टिप्पणी की निंदा की.

इसे भी पढ़ेंः
ABP Opinion Poll: पूर्वांचल और पश्चिमी UP में कौन मार रहा है बाज़ी, BJP और SP की सीटों में  कितना बड़ा है फासला, जानें

बता दें कि एक्टर सिद्धार्थ ने अपने एक ट्वीट में बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का जिक्र किया है. अपने इस विवादित ट्वीट में रंग दे बसंती में काम कर चुके एक्टर ने डबल मीनिंग का इस्तेमाल कर नेहवाल पर अभद्र टिप्पणी करने की कोशिश की है. फिलहाल अब सिद्धार्थ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. जिसे देख एक्टर ने अपने इस ट्वीट को लेकर सफाई दी. अपने इस ट्वीट पर ही रिप्लाई करते हुए उन्होंने लिखा कि उनके ट्वीट को गलत तरीके से लिया गया. उनका मकसद किसी को भी ठेस पहुंचाने का नहीं था.

इसे भी पढ़ेंः
ABP Opinion Poll Live: पंजाब में ‘AAP’ सबसे आगे, उत्तराखंड-मणिपुर में कांटे की टक्कर, जानें यूपी में वापसी करेंगे CM योगी या बाजी मारेंगे अखिलेश?

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News