PM Modi Security Breach: जस्टिस इंदू मल्होत्रा की अध्यक्षता में SC ने बनाई कमेटी, कहा- एकतरफा नहीं हो सकती ऐसे मामले की जांच

Supreme Court on PM Modi Security Breach: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस इंदू मल्होत्रा की अध्यक्षता में कमेटी बना दी है. मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना ने कहा कि हमारा मानना है कि ऐसे मामले की एकतरफा जांच नहीं हो सकती. जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में जो कमेटी बनी है वह देखेगी-

सुरक्षा में क्या चूक हुई?

कौन जिम्मेदार है?

भविष्य में क्या किया जाए?

कमिटी जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट देने की कोशिश करेगी.

लॉयर्स वॉइस नाम की संस्था ने दायर की थी याचिका

लॉयर्स वॉइस नाम की संस्था ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर यह मसला उठाया था. संस्था में कोर्ट से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी. पिछले शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट की जानकारी में यह बात आई कि पंजाब और केंद्र सरकार दोनों ने अपनी अपनी तरफ से जांच के लिए कमेटी का गठन किया है. सुनवाई के दौरान दोनों सरकारों ने एक दूसरे की कमेटी के सदस्यों पर सवाल उठाते हुए उनकी निष्पक्षता पर संदेह भी जताया था. उसी दिन कोर्ट ने संकेत दिए थे कि वह जांच के लिए अपनी तरफ से एक कमेटी का गठन कर सकता है.

यह भी पढ़ें:

Corona New Cases: कोरोना केस में 15.8% की उछाल, पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 194720 नए केस, ओमिक्रोन के मामले बढ़कर हुए 4868

असली ‘PubG लवर’: गेम खेलते-खेलते प्यार के मिशन पर पहुंचे दो अजनबी, बाद में रचा ली शादी

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News