Indo-China LAC Border: भारतीय सेना के प्रमुख जनरल एम एम नरवणे (MM Naravane) ने बुधवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में यथास्थिति में एकतरफा बदलाव के चीनी प्रयासों पर सेना की प्रतिक्रिया बहुत मजबूत रही और चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (PLA) के साथ बातचीत करते हुए भी सेना ने अभियान संबंधी अपनी तैयारियों का उच्चतम स्तर बरकरार रखा हुआ है. पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा विवाद (India China Border LAC) पर उन्होंने कहा कि आंशिक तौर पर भले ही सैनिक पीछे हटे हैं लेकिन खतरा किसी भी तरह से कम नहीं हुआ है. एलएसी (LAC) विवाद पर बातचीत जारी है. इस बीच घुसपैठ की कई कोशिशें नाकाम हुई है.

LAC विवाद पर बातचीत जारी- सेना प्रमुख

वहीं, भारत की उत्तरी सीमा पर बनी स्थिति को लेकर सेना के प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कहा कि हम चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के साथ दृढ़ और मजबूत तरीके से निपटना जारी रखेंगे. किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए जरुरी सुरक्षा कदम उठाए गए हैं. सेना प्रमुख ने बताया कि उत्तरी सीमाओं के पास अवसंरचना के उन्नयन एवं विकास का कार्य समग्र और व्यापक तरीके से किया जा रहा है. लॉन्च पैड पर आतंकवादियों की संख्या बढ़ी है. यह एक बार फिर हमारे पश्चिमी पड़ोसी के नापाक मंसूबों को उजागर करता है. असम राइफल्स बटालियन बढ़ाने की योजना है.

ये भी पढ़ें:

North Korea: उत्तर कोरिया ने अब किया हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण, इस देश ने की कड़ी निंदा

”उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर सकारात्मक विकास”

सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने आगे कहा कि पिछले साल जनवरी से, हमारी उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर सकारात्मक विकास हुआ है. उन्होंने कहा कि यह देखने के लिए बड़े प्रयास किए जा रहे हैं कि सभी दोहरे उपयोग वाले बुनियादी ढांचे कौन-कौन से हैं और उनका क्या उपयोग किया जा सकता है. वहीं, नगालैंड में चार दिसंबर को हुई गोलीबारी की घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जांच की रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

PM Security Breach: प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया यह फैसला, किरण बेदी ने स्वागत कर कहा- आवश्यक कदम

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया