दिल्ली में 27 हजार के पार कोरोना के नए मामले, 40 मरीजों की गई जान, मुंबई में 16420 मामलों की हुई पुष्टि

COVID 19 Cases In Delhi: दिल्ली और मुंबई में कोरोना की बेकाबू रफ्तार जारी है. शाम के करीब साढ़ सात बजे स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आकंड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में 27561 केस की पुष्टि हुई है. इसी के साथ संक्रमण दर बढ़कर 26.22 फीसदी हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को 40 मरीजों की मौत हुई है और 14 हजार 957 लोग संक्रमण से उबरे हैं. इस समय शहर में 87445 मरीजों का इलाज चल रहा है.

वहीं मुंबई में आज 16 हजार 420 नए केस की पुष्टि हुई है और सात मरीजों की जान चली गई. 14 हजार 649 मरीज संक्रमण से उबरे हैं.

दिल्ली में मंगलवार को 21259, सोमवार को 19166, रविवार को 22751, शनिवार को 20181, शुक्रवार को 17335 और गुरुवार को 15097 केस की पुष्टि हुई थी.

क्या Bharat Biotech का बूस्टर डोज Omicron और Delta दोनों पर है असरदार, जानें- क्या कहता है रिसर्च

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News