PM Modi High Level Meeting: कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के कारण संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे. ये बैठक सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ साढ़े चार बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से होगी. देश में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए राज्यों द्वारा तरह-तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं.

इससे पहले PM ने रविवार को देश में कोविड-19 महामारी के हालात, स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे की चल रही तैयारियों, देश में टीकाकरण अभियान (Vaccinationa Campaign) की स्थिति, ओमिक्रोन के प्रसार की समीक्षा करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी. उन्होंने इस दौरान जिला स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी पर्याप्त बुनियादी ढांचा सुनिश्चित किए जाने और वयस्कों के लिए टीकाकरण मुहिम मिशन मोड पर तेज किए जाने की अपील की थी. साथ ही उन्होंने कहा था कि राज्यों के हालात, तैयारियों और जन स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक बुलाई जाएगी.

कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बीच देश में स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित 60 साल से अधिक आयु के मरीजों को टीकों की एहतियाती खुराक दिए जाने की मुहिम शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री मोदी अक्सर इस बात पर जोर देते रहे हैं कि टीकाकरण कोविड-19 (Covid-19) के खिलाफ लड़ाई में सबसे प्रभावी हथियार है. साल 2020 में महामारी की शुरुआत होने के बाद से वह कई दफा मुख्यमंत्रियों के साथ बैठकें कर स्थिति की समीक्षा कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें-

Corona के लहर में Maharashtra और बंगाल जैसे राज्य बन रहे चिंता का सबब, वैक्सीन से बच रही है लोगों की जान

Corona Discharge Policy: केंद्र ने डिस्चार्ज पॉलिसी में किया बदलाव, जानें अब अस्पताल में कब तक रहना होगा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया