Dr Randeep Guleria On Child Vaccination: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने बड़ा बयान दिया है. बच्चों के टीकाकरण और उनके स्कूल खोलने को लेकर एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए गुलेरिया ने कहा कि उन जगहों पर स्कूल खोले जा सकते हैं जहां कोरोना संक्रमण का दर कम है. गुलेरिया ने कहा कि वैक्सीनेशन में नौ महीने से ज्यादा का समय लग सकता है ऐसे में तब तक स्कूल को बंद नहीं रखना चाहिए.

एम्स डायरेक्टर गुलेरिया ने स्कूल खोलने की पैरवी करते हुए कहा है कि सभी के पास ऑनलाइन पढ़ने की सुविधा नहीं होती है. ऐसे में उन बच्चों के लिए स्कूल खोलना जरूरी है जो कि पढ़ाई से महरूम हैं.

इस दौरान गुलेरिया ने कहा कि जिन स्कूलों के टीचरों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है उसकी स्थिति सबसे ज्यादा बेहतर रहेगी. इस दौरान उन्होंने टीचरों से अपील कि जिन्होंने टीका नहीं लिया है वह आगे आएं और कोरोना का टीका लें.

स्कूल खुलने के दौरान कोरोना से बच्चों को दूर कैसे रखें इसके लिए भी गुलेरिया ने स्कूल प्रशासन को सलाह दी. उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन को ध्यान रखना चाहिए कि लंच के दौरान या किसी भी वक्त ज्यादा संख्या में बच्चे एक जगह जमा न हों.

गुलेरिया ने कहा कि टीकाकरण को लेकर सरकार समय से पहले लक्ष्य हासिल कर लेगी. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मौजूद हालात को देखते हुए देश में अभी बूस्टर डोज की जरूरत नहीं है.

अनिल देशमुख वसूली केस में CBI ने अपने ही ऑफिसर को किया गिरफ्तार, रिश्चत लेने का आरोप

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया