Rajasthan Gang Rape Case: राजस्थान के अलवर (Alwar) में मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) और बर्बरता का मामला सामने आने के बाद सियासत भी तेज हो गई है. बीजेपी ने राज्य की कांग्रेस सरकार को इस मसले पर घेरने की कोशिश की है. बीजेपी के एक डेलिगेशन (BJP Delegation) ने जेके अस्पताल (JK Lone Hospital) में जाकर पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की. बीजेपी ने आरोप लगाया कि महिला के खिलाफ अपराधों में राजस्थान नंबर-1 बन चुका है. गूंगी बहरी सरकार कुंभकरण की निद्रा में है. सरकार को अब जागने की जरुरत है. राजस्थान में ऐसी घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी है. बीजेपी ने कहा कि सरकार इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करे और दोषियों को फांसी की सजा मिले.

अलवर गैंगरेप कांड पर सियासत तेज

अलवर में मूक-बधिर नाबालिग से गैंगरेप के बाद आरोपियों ने निर्भया की तरह लहूलुहान हालत में सड़क पर फेंक कर भाग गए थे. पीड़िता की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर (Jaipur) रेफर कर दिया गया. कई डॉक्टरों की टीम ने पीड़िता का ऑपरेशन किया है जिसके बाद स्थिति कुछ स्थिर बताई जा रही है. बता दें कि अलवर में शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में तिजारा फाटक पुलिया पर रात करीब 8 बजे एक नाबालिग को कुछ लोग लहूलुहान हालत में पटक गए थे. करीब 16 वर्षीया नाबालिग खून से लथपथ थी और दर्द से कराह रही थी. राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी हालत खराब होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया. पीड़िता मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. वो अपने माता-पिता के साथ रहती थी और मंगलवार शाम से ही लापता थी.

ये भी पढ़ें:

Covid-19 in Delhi: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री बोले- पहले से गंभीर बीमारी वाले लोगों की हो रही कोरोना से मौत, बढ़ते मामले को देखकर घबराएं नहीं

गैंगरेप मामले में अभी तक गिरफ्तारी नहीं

बताया जा रहा है कि संभवत: पहले युवती का अपहरण किया गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे सड़क पर फेंक कर दरिंदे भाग निकले. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी तेजस्वीनी गौतम, जिला कलेक्टर नंनुमल पहाड़िया, एएसपी सरिता सिंह, एडीएम सुनीता पंकज सहित अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और पूरी जानकारी ली. एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीम गठित की गई है. मौके पर एफएसएल टीम (FSL Team) और डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया.

ये भी पढ़ें:

UP Election: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, जानें कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया