Jharkhand Man Bedridden: झारखंड के बोकारो जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां डॉक्टरों ने दावा किया है कि पांच साल पहले हुई सड़क दुर्घटना के बाद से बिस्तर पर पड़ा व्यक्ति कोविशील्ड (Covishield) टीके की पहली खुराक लेने के बाद चलने-बोलने लगा है. उन्होंने कहा कि मरीज के ‘चमत्कारिक रूप से स्वस्थ’ होने के मामले की जांच करने के लिए सरकार ने तीन सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया है.

डॉक्टरों ने कहा कि बोकारो जिले के पीतरवार प्रखंड में उत्तासरा पंचायत के सल्गाडीह गांव निवासी दुलारचंद मुंडा (Dularchand Munda) पांच साल पहले हुई सड़क दुर्घटना के बाद से बोलने/चलने में असमर्थ थे. पीतरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सक अलबेला केरकेट्टा ने कहा, ‘‘एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने चार जनवरी को मुंडा के आवास पर उन्हें कोविशील्ड का टीका लगाया. अगले दिन, परिवार वाले मुंडा को चलते/बोलते देख हैरान हो गए.’’

बोकारो के सिविल सर्जन डॉक्टर जितेन्द्र कुमार ने बताया कि इस ‘चमत्कारिक घटना’ की जांच के लिए तीन सदस्यीय मेडिकल टीम का गठन किया गया है. डॉक्टरों ने बताया कि रीढ़ की हड्डियों से जुड़ी समस्या के कारण मुंडा पिछले एक साल से पूरी तरह से बिस्तर पर पड़े थे. उन्होंने दावा किया कि कोविशील्ड टीके की पहली खुराक के बाद मुंडा न सिर्फ चलने लगे हैं बल्कि बोलने भी लगे हैं. केरकेट्टा ने कहा, ‘‘हमने उनकी रिपोर्ट देखी है. यह जांच का विषय है.’’

ये भी पढ़ें-

भारत बायोटेक ने कहा- Covaxin अब यूनिवर्सल वैक्सीन, हमने अपना टारगेट किया पूरा

दिल और सेहत का ख्याल रखना है, तो पुरुषों को इन विटामिन और मिनरल्स का सेवन करना चाहिए

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया